Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जापान के टोचिगी में नए बर्ड फ्लू का कहर, 77 हजार मुर्गियों को मारने का आदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

जापान के टोचिगी में नए बर्ड फ्लू का कहर, 77 हजार मुर्गियों को मारने का आदेश

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
birdflu11

जापान में एक बार फिर बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर टोचिगी प्रांत में देखने को मिल रहा है। जहां के फार्म में वायरस फैल रहा है। जापानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि बर्ड फ्लू के नए प्रकोप से निपटने और इसे फैलने से रोकने के लिए इसकी चपेट में आए फार्म की  77,000 मुर्गियों को मारा जाएगा।

खबर के मुताबिक, प्रभावित फार्म के 1.9 मील (3 किलोमीटर) के दायरे में एक संगरोध क्षेत्र स्थापित किया गया था और 10 किलोमीटर की सीमा के भीतर अंडे और पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया दिया गया था। टोचिगी प्रांत से पहले जापान के चीबी, कगवा, फुकुओका, हयोगो, मियाजाकी, हिरोशिमा, नारा, ओइता, वकायमा, शिगा, तोकुशिमा और कोचि में भी बर्ड फ्लू फैला था।

बता दें कि जनवरी में जापानी कृषि और मत्स्य मंत्रालय ने कहा था कि एवियन इन्फ्लूएंजा का नया प्रकोप बेहद घातक है। जापान में इसकी शुरूआत नवंबर में हई थी। बर्ड फ्लू की वजह से दिसंबर में बड़े पैमाने पर मुर्गियों को मारा गया था। जापान के 47 प्रान्तों में से 17 बर्ड फ्लू के प्रकोप ​से प्रभावित थे। कृषि मंत्रालय के अनुसार, बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए लगभग 9.7 मिलियन (97 लाख) घरेलू पक्षियों को पहले ही मारा जा चुका है।

वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया भर में टीकाकरण अभियान जारी है। जापान में अब तक 4.46 लाख से अधिक लोगों कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 8,566 लोगों की जान जा चुकी है। दुनियाभर में जानलेवा वायरस से लगभग 12 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं और 26 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंटेनर की कमी से जूझ रहे निर्यातक, ऑर्डर भरपूर होने पर भी निर्यात लक्ष्य लग रहा दूर
Next: जम्मू कश्मीर: शोपियां के रावलपोरा में एक आतंकी हुआ ढेर, जारी है एनकाउंटर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.