Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमिताभ बच्चन ने फिल्म का नया पोस्टर किया रिलीज, फिल्म में इनके साथ इमरान हाशमी ने निभाई है मुख्य भूमिका
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

अमिताभ बच्चन ने फिल्म का नया पोस्टर किया रिलीज, फिल्म में इनके साथ इमरान हाशमी ने निभाई है मुख्य भूमिका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आप जल्द ही फिल्म चेहरे में देखने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अमिताभ इस समय चर्चाओं में हैं। आप जानते ही होंगे फिल्म चेहरे के साथ अमिताभ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाल करते दिखाई देने वाले हैं। वैसे इस फिल्म में अमिताभ बच्चन संग इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म आने वाले 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है, जो आप देख सकते हैं।

इस पोस्ट में अमिताभ का बेहतरीन अंदाज देखने को मिल रहा है। आप देख सकते हैं इस पोस्टर को शेयर करने के साथ महानायक ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट को भी बता डाला है। जी दरअसल अमिताभ बच्चन ने पोस्टर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘अदालतों में जस्टिस नहीं जजमेंट होता है। चेहरे का ट्रेलर 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।’ आप सभी जानते ही होंगे अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, क्रिस्टल डीसूजा, सिधांत कपूर, अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

T 3843 – Adaalaton mein justice nahi judgement hota hai, insaaf nahi faisla hota hai. #ChehreTrailer out on 18th March!

Watch #Chehre in cinemas 9thApr #FaceTheGame@emraanhashmi @anandpandit63 @rumyjafry @krystledsouza@SiddhanthKapoor @annukapoor_ @apmpictures @saregamaglobal pic.twitter.com/g7GgdGySIn

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 15, 2021

पहले खबरें थीं कि इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती को भी कास्ट किया गया था लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया विवादों में आ गई और उसके बाद से उन्हें फिल्म के पोस्टर से बाहर रखा गया है। वैसे अब रिया इस फिल्म का हिस्सा है भी या नहीं इस पर मेकर्स ने अब तक चुप्पी बनाए रखी है। अब फिल्म रिलीज के बाद ही यह सामने आएगा कि रिया इस फिल्म में दिखाई देंगी या नहीं…?

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एडवांस टैक्स जमा करने की आज है लास्ट डेट, समय पर नहीं किया तो भरना होगा जुर्माना
Next: बंगाल में होगा सियासी घमासान, इसी सप्ताह में पीएम मोदी करेंगे तीन रैलियां

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.