Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एडवांस टैक्स जमा करने की आज है लास्ट डेट, समय पर नहीं किया तो भरना होगा जुर्माना
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

एडवांस टैक्स जमा करने की आज है लास्ट डेट, समय पर नहीं किया तो भरना होगा जुर्माना

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (19)

आयकर का एडवांस टैक्स जमा करने के लिए आज अंतिम तारीख है। अगर आपने 15 मार्च तक एडवांस टैक्स जमा नहीं किया तो आपको इसके लिए जुर्माना भरना होगा। मालूम हो कि एक वित्त वर्ष में चार किस्त में एडवांस टैक्स जमा करना होता है। किसी भी वित्त वर्ष के दौरान 10 हजार रुपये से ज्यादा की टैक्स देनदारी होने की स्थिति में एडवांस टैक्स देना होता है। इसलिए चालू वित्त वर्ष में एडवांस टैक्स की चौथी किस्त जमा करने की अंतिम तारीख 15 मार्च यानी आज है।

मालूम हो कि कोरोना के कारण निर्धारित लक्ष्य से कम एडवांस टैक्स जमा हुआ है। इसलिए पिछले साल से अधिक एडवांस टैक्स जमा करने का प्रयास करने को कहा गया है। करदाता आयकर अधिकारी चार्टर्ड अकाउंटेंट व कर अधिवक्ता के जरिये आयकर दाता से संपर्क कर रहे हैं और अधिक से अधिक एडवांस टैक्स जमा करने की अपील कर रहे हैं।

एडवांस टैक्स पर हमने बात की टैक्स एंड इंवेस्टमेंट एक्सपर्ट बलवंत जैन से, जैन ने कहा, सभी तरह के टीडीएस और टीसीएस के पेमेंट के बाद एक वित्त वर्ष में अगर आपकी शुद्ध देनदारी 10,000 रुपये से ज्यादा बैठती है तो आपको एडवांस टैक्स का भुगतान करना होगा।

जैन के मुताबिक, आयकर कानून में प्रावधान है कि 15 जून, 15 सितंबर, 15 दिसंबर और 15 मार्च को क्रमशः 15%, 30%, 30% और 25% के अनुपात में ए़डवांस टैक्स का भुगतान करना होता है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों के अलावा वेतनभोगी लोगों को भी एडवांस टैक्स का भुगतान करना होता है।

Post navigation

Previous: इशान किशन ने इस खिलाडी को अपने अर्धशतक का दिया श्रेय, कही यह बात
Next: अमिताभ बच्चन ने फिल्म का नया पोस्टर किया रिलीज, फिल्म में इनके साथ इमरान हाशमी ने निभाई है मुख्य भूमिका

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.