Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • निजीकरण की नीति के खिलाफ बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल का आज आखिरी दिन, लोग हो रहे परेशान
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

निजीकरण की नीति के खिलाफ बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल का आज आखिरी दिन, लोग हो रहे परेशान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (33)

केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति के खिलाफ सरकारी बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा और आखिरी दिन है। हड़ताल की वजह से पहले दिन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंकों से जुड़ा कोई भी लेनदेन नहीं हो सका। वहीं कैश के लिए भी उपभोक्ता भटकते नजर आए। निजीकरण के विरोध में बैंकों के अफसर और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते बैंक शाखाएं बंद रहीं, जिससे करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ।

भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव सीएच वेंकटचालम ने बताया कि हड़ताल से देशभर में करीब 2 करोड़ चेक का क्लीयरेंस नहीं हो सका। इसमें कुल 16,500 करोड़ की राशि फंसी है। इसके अलावा नकद निकासी, जमा व कारोबारी लेनदेन पर भी असर पड़ा है।

आपको बता दें कि शनिवार, रविवार को बैंक छुट्टियों की वजह से बंद था। और अब सोमवार-मंगलवार का दिन हड़ताल में चला गया, ऐसे में बैंकों की लगातार चार दिन छुट्टी हो गई, जिसके कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

गौरतलव है कि केंद्र सरकार लगातार विनिवेश की ओर कदम बढ़ा रही है। यही वजह है कि बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IDBI बैंक और अन्य दो बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव रखा था। बैंक यूनियन इसी का विरोध कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: तीसरे T20 से पहले विराट कोहली के सामने आई बड़ी समस्या, लेना होगा कठोर फैसला
Next: आलिया भट्ट ने परिवार के साथ धूम-धाम से मनाया अपना जन्मदिन, जानें बॉयफ्रेंड रणबीर ने दिया क्या ख़ास गिफ्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.