Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तीसरे T20 से पहले विराट कोहली के सामने आई बड़ी समस्या, लेना होगा कठोर फैसला
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

तीसरे T20 से पहले विराट कोहली के सामने आई बड़ी समस्या, लेना होगा कठोर फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (32)

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में जोरदार वापसी की है पहला मुकाबला हारने के बाद टीम ने दूसरे मैच में 7 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की। सीरीज में बराबरी करने के बाद अब टीम तीसरे टी20 में जीत हासिल कर बढ़त बनाना चाहेगी। इस मैच में उतरने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने प्लेइंग इलेवन को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है।

टीम इंडिया पहले दो मैच में नियमित ओपनर रोहित शर्मा के बिना उतरी थी लेकिन अब उनकी वापसी को लेकर कप्तान मुश्किल में हैं। पहले मैच में टॉस के दौरान उन्होंने कहा था कि दो मैच में रोहित को आराम दिया गया है। इसका मतलब है कि तीसरे मैच में वो खेलने उतरेंगे। शिखर धवन को पहले मैच में केएल राहुल के साथ ओपनिंग के लिए भेजा गया था जबकि दूसरे मुकाबले में इशान किशन को धवन की जगह दी गई।

रोहित की वापसी पर कौन होगा बाहर

इशान ने अपने डेब्यू मैच में धमाकेदार अर्धशतक जमाया और कप्तान को खुशी के साथ चिंता में भी डाला। केएल राहुल को टी20 विश्व कप के लिए बतौर ओपनर तैयार किया जा रहा है ऐसे में उनको बाहर करना प्लानिंग में फिट नहीं बैठता। इशान के प्रदर्शन के बाद उनको बाहर बिठाना नाइंसाफी होगी। वहीं रोहित टीम के उप कप्तान हैं और प्लेइंग में ना शामिल करना उनके कद के मुताबिक सही नहीं होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इन चार महानगरों में लगेगा नाइट कर्फ्यू
Next: निजीकरण की नीति के खिलाफ बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल का आज आखिरी दिन, लोग हो रहे परेशान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.