Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जापान में बर्ड फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, रोकथाम के लिए 77 हजार मुर्गियों को मारने का लिया गया फैसला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

जापान में बर्ड फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, रोकथाम के लिए 77 हजार मुर्गियों को मारने का लिया गया फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (34)

जापान में एक बार फिर बर्ड फ्लू की दस्तक ने हड़कंप मचा दिया है. नए प्रकोप से निपटने और रोकथाम के लिए 77 हजार मुर्गियों को मारने का फैसला लिया गया है. बीते शनिवार को जापानी मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी है.

जापान में मार दी जाएंगी  77 हजार से ज्यादा मुर्गियां

रिपोर्ट के मुताबिक, बर्ड फ्लू के प्रकोप का सबसे ज्यादा असर टोचिगी प्रांत के फार्म में देखा जा रहा है. इसको देखते हुए प्रभावित फार्म से तीन किलोमीटर (1.9 मील) की परिधि में एक क्वारंटीन क्षेत्र स्थापित किया गया. इसके अलावा, 10 किलोमीटर की सीमा में अंडों और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स के निर्यात पर बैन लगा दिया गया. आपको बता दें कि जनवरी में जापान के कृषि और मत्स्य मंत्रालय ने कहा था कि नवंबर में शुरू हुए एविन एन्फलूएंजा के नए प्रकोप ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

बर्ड फ्लू के प्रकोप का सबसे ज्यादा असर टोचिगी में 

और एक मौसम में सबसे ज्यादा मुर्गियों को मार दिया गया था. जापान के 47 प्रांतों में 17 बर्ड फ्लू के नए प्रकोप से प्रभावित थे. टोचिगी प्रांत से पहले जापान के चीबी, कगवा, फुकुओका, हयोगो, मियाजाकी, हिरोशिमा, नारा, ओइता, वकायमा, शिगा, तोकुशिमा और कोचि में भी बर्ड फ्लू की पहचान की गई. कृषि और मत्स्य मंत्रालय के मुताबिक, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 9.7 मिलियन यानी 97 लाख घरेलू पक्षियों को पहले ही मारा जा चुका है.

बर्ड फ्लू या एविएन इन्फ्लूएंजा एक संक्रामक बीमारी है. बर्ड फ्लू की बीमारी पक्षियों से इंसानों में फैल सकती है. एवियन इन्फ्लुएन्जा की सबसे आम शक्ल H5N1 है. किसी संक्रमित पक्षी के लार, बलगम और मल के सीधे संपर्क में आने से संक्रमण का प्रसार इंसानों में हो सकता है. समय पर संक्रमण का इलाज न कराने से बर्ड फ्लू खतरनाक हो सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, H5N1 का पहला मामला 1997 में हॉन्ग कॉन्ग से सामने आया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आलिया भट्ट ने परिवार के साथ धूम-धाम से मनाया अपना जन्मदिन, जानें बॉयफ्रेंड रणबीर ने दिया क्या ख़ास गिफ्ट
Next: दिल्ली में नए खतरे ने दी दस्तक, कोरोना के इस नए वैरिएंट का मिला पहला केस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.