Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में नए खतरे ने दी दस्तक, कोरोना के इस नए वैरिएंट का मिला पहला केस
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में नए खतरे ने दी दस्तक, कोरोना के इस नए वैरिएंट का मिला पहला केस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona-2

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए खतरे ने दस्तक दी है. यहां एक 33 साल के शख्स में  दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन की पुष्टि हुई है. कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट का यह शहर का पहला केस है. संक्रमित को लोक नायक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बताया जा रहा है कि पूरे देश में ऐसे कम से कम चार केस मौजूद हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका में पाए गए वैरिएंट का पहला केस मिला है. लोकनायक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि संक्रमित केरल से है. उन्होंने कहा ‘वो 9 दिन पहले साउथ अफ्रीका से लौटने पर संक्रमित पाया गया था और उसे फ़ौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.’ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ‘आज हमें रिपोर्ट्स मिली हैं, जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि वो साउथ अफ्रीका के वैरिएंट से संक्रमित है.’

डॉक्टर के मुताबिक, मरीज एसिम्प्टोमैटिक है. हालांकि, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है. डॉक्टर ने बताया ‘हमने उसे आइसोलेट करने के लिए विशेष वार्ड बनाया है, ताकि कोरोना के यूके वैरिएंट या असल स्ट्रेन से जूझ रहे मरीज आपस में मिल न जाएं.’ दुनियाभर में SARS-CoV-2 के वैरिएंट्स फैल रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जापान में बर्ड फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, रोकथाम के लिए 77 हजार मुर्गियों को मारने का लिया गया फैसला
Next: मध्य प्रदेश तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, भोपाल में प्रशासन ने धारा 144 की लागू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.