Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अनोखा अंदाज, ट्रैफिक वॉलिंटियर का वायरल हो रहा
  • देश

अनोखा अंदाज, ट्रैफिक वॉलिंटियर का वायरल हो रहा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
67tt7t

मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (Indore) में इन दिनों एक लड़की चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) के प्रति लोगों में जागरूकता फैला रही इस लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. शुभी जैन (Shubhi Jain) नाम की इस ट्रैफिक वॉलिंटियर की हर कोई तारीफ कर रहा है.

MBA की पढ़ाई कर रही शुभी की खासियत यह है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों की तारीफ कर उन्हें सैल्यूट करती है. वह जिस से लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताती है वह वाकई तारीफ के लायक है. शुभी का कहना है कि लोगों को सिर्फ रोक-टोक करने से बात नहीं बनेगी बल्कि जो लोग ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे हैं उनकी तारीफ करें इससे उन्हें अच्छा लगेगा साथ ही बाकी लोगों को भी ऐसा करने की प्रेरणा मिलेगी.

MBA स्टूडेंट शुभी इंदौर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले लोगों को सैल्यूट कर अपने अंदाज में थैंक्यू बोलती है. MBA कर रही शुभी जैन स्‍वयंसेवक के तौर पर यातायात पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक को मैनेज करती है. वह इंदौर को स्वछता की ही तरह ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने में भी नंबर वन बनाना चाहती है.

आपको बता दें कि इन दिनों इंदौर की सड़कों पर करीब 50 स्‍वयंसेवक ट्रैफिक को मैनेज करने का काम कर रहे हैं. लेकिन ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले लोगों को थैंक्‍यू बोलने का तरीका लोगों बेहद खास है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिवसेना के मुखपत्र सामना (Saamana) में लगातार बीजेपी पर निशाना साधा
Next: पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने,पाक अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी का बारिश के सिद्धांत पर मजाक उड़ाया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.