Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ED का एक्शन : 600 करोड़ की ठगी IFS निहारिका सिंह पर FIR दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

ED का एक्शन : 600 करोड़ की ठगी IFS निहारिका सिंह पर FIR दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ifs-officer1

उत्तर प्रदेश में लोगों को ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया गया. ठगी भी करीब 600 करोड़ की हुई. मामला प्रकाश में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शिकंजा कसते ही इस फ्रॉड से पर्दे उठना शुरू हो गया. मामले में लखनऊ के रहने वाले अजीत सिंह मुख्य आरोपी निकले. 2020 में अजीत सिंह की गिरफ्तारी हो गई. ठगी करने के लिए बनाई गई कंपनी के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए. इसके बाद अब अजीत सिंह की पत्नी और आईएफएस निहारिका सिंह पर केस दर्ज हुआ है.

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अब आईएफएस निहारिका सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं अजित सिंह को यूपी एसटीएफ ने गोमतीनगर से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. बताया गया है कि निहारिका सिंह का पति अजीत सिंह इस पूरे फ्रॉड का मास्टर माइंड रहा है. निहारिका सिंह इटली के भारतीय दूतावास में डेप्युटी चीफ ऑफ मिशन के तौर पर काम कर रही हैं.

बताया गया है कि साल 2010 में अनी बुलियन नाम की कंपनी बनाई गई, जिसमें लोगों को ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर फंसाया गया. कंपनी में लोगों से करोड़ों रुपये लगवाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया. विभिन्न राज्यों में पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की. केस में ईडी ने आरोप लगाया है कि मेसर्स एनी बुलियन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और अन्य संबद्ध कंपनियों का गठन निवेशकों को धोखा देने के लिए किया गया था.

बताया गया है कि लोगों को झांसा देकर मेसर्स अनी बुलियन ट्रेडर्स, अनी कमोडिटी ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड, आई विजन इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश कराया गया. लोगों को अच्छा रिटर्न देने का सपना दिखाया गया. निवेशकों को भरोसा हो सके, इसके लिए कंपनी की जमीन के जाली दस्तावेज दिखाए गए. इसके बाद में न तो कंंपनी ने निवेशकों को प्लॉट दिए और न हीं उनकी रकम लौटाई. दबाव पड़ने पर निवेशकों को समझाने के लिए पोस्ट डेटेड चेक जारी किए गए, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : भारत में रिकॉड 4.2 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया
Next: बड़ी खबर : संघ की प्रतिनिधि सभा ने 3 साल के लिए दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह चुना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.