Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर : संघ की प्रतिनिधि सभा ने 3 साल के लिए दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह चुना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

बड़ी खबर : संघ की प्रतिनिधि सभा ने 3 साल के लिए दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह चुना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए  सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले चुने गए हैं। यह चुनाव बेंगलुरु के चेन्नहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में चल रही प्रतिनिधि सभा में शनिवार (20 मार्च) को हुआ।

बता दें कि आज इस बैठक का आखिरी दिन है। संघ की प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए दत्तात्रेय को सरकार्यवाह चुना है। उससे पहले वह सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में बड़े बदलाव पर मुहर लग गई है. दत्तात्रेय होसबोले  RSS के नए सरकार्यवाह बन गए हैं. वे भैयाजी जोशी की  जगह लेंगे. जोशी इस पद पर पिछले करीब 12 साल से थे. दत्तात्रेय  को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक नया सरकार्यवाह बनाया गया. बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी.

चुनाव को लेकर संघ के इतिहास में आज तक कभी भी वोटिंग की नौबत नहीं आई है. हर बार सरकार्यवाह का चुनाव निर्विरोध ही हुआ है. इस बार भी ऐसा ही हुआ. ऊं की ध्वनि के साथ दत्तात्रेय होसबले के नाम पर संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने मुहर लगा दी.

दत्तात्रेय होसबले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं. वे 1973 में आरएसएस के संपर्क में आये. बेंगलोर यूनिवर्सिटी से उन्होंने इंग्लिश में MA किया. दत्तात्रेय होसबले ABVP कर्नाटक के प्रदेश संगठन मंत्री रहे. इसके बाद ABVP के राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री रहे. करीब 2 दशकों तक ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे. इसके बाद करीब 2002-03 में संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाये गए. 2009 से सह सर कार्यवाह थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ED का एक्शन : 600 करोड़ की ठगी IFS निहारिका सिंह पर FIR दर्ज
Next: सचिन वाजे केस : मुंब्रा खाड़ी में मुंबई पुलिस एक और शव मिला

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.