Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सचिन वाजे केस : मुंब्रा खाड़ी में मुंबई पुलिस एक और शव मिला
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सचिन वाजे केस : मुंब्रा खाड़ी में मुंबई पुलिस एक और शव मिला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mumbai-1

मुंबई में एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से भरी कार मिलने का मामला लगातार उलझता जा रहा है। दरअसल, पुलिस को मुंब्रा खाड़ी में उसी जगह एक और शव मिला है, जहां से मनसुख हिरेन की लाश बरामद हुई थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस शख्स का संबंध भी एंटीलिया केस से जुड़ा हुआ है या नहीं? एक चौंकाने वाली घटना में पुलिस को शनिवार को महाराष्ट्र के मुंब्रा में उसी स्थान पर एक और शव मिला, जहां कुछ दिन पहले मनसुख हिरेन का शव मिला था। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

खबरों के मुताबिक, मुंब्रा के रीती बंदर में एक शव की खोज की गई है। यह उसी स्थान पर पाया गया, जहां मनसुख हिरेन का शव पुलिस अधिकारियों द्वारा खोजा गया था।

नए शव की पहचान 48 वर्षीय व्यक्ति शेख सलीम अब्दुल – रीती बंदर, मुंब्रा के निवासी के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे डिजास्टर ने बॉडी को बाहर निकाला है। पुलिस ने कहा, ”अभी तक कि जानकारी के मुताबिक, यह शख्‍स शौच के लिए गया था और खाड़ी में गिर गया, शायद नशे में था और इसलिए खुद को संभाल नहीं सका”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : संघ की प्रतिनिधि सभा ने 3 साल के लिए दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह चुना
Next: ये चुनाव केवल मुख्यमंत्री विधायक बदलने का नहीं है बल्कि सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प है : PM मोदी

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.