Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बीजेपी के DNA में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार विचार व्यवहार और संस्कार है : PM मोदी
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

बीजेपी के DNA में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार विचार व्यवहार और संस्कार है : PM मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

खड़गपुर : पीएम मोदी ने भाषण में कहा कि आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है कि बंगाल में इस बार बीजेपी सरकार. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल ने कांग्रेस के कारनामें देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है और TMC ने आपके सपनों को कैसे चूर-चूर किया पिछले 70 साल में यही देखा है. हमें 5 साल का मौका दीजिए, 70 साल की बर्बादी को मिटाकर रहेंगे.

जनसंघ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे. इसलिए अगर यहां सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है बीजेपी. बीजेपी के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है.

पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं. आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है कि बंगाल में इस बार भाजपा सरकार.

पीएम मोदी ने कहा कि खड़गपुर के इस क्षेत्र में मिनी भारत की झलक मिलती है. भारत की विविधता, अलग-अलग भाषाओं-बोलियों की ताकत यहां देखने को मिलती है. खड़गपुर का इतना लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म, भारत की पहली IIT, इस भूमि का गौरव बढ़ाते हैं.

बंगाल के बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी के पास दिलीप घोष जैसे अध्यक्ष हैं. उन पर अनेक हमले हुए, मौत के घाट उतारने की कोशिशें हुई, लेकिन वो बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का प्रण लेकर चल पड़े और आज पूरे बंगाल में नई ऊर्जा भर रहे हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बंगाल के पुरुलिया में हुई चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा था और मुख्यमंत्री पर बड़े आरोप भी लगाए थे. पीएम मोदी ने अपने भाषण में पुलवामा के आतंकी हमले और बाटला हाउस एनकाउंटर फैसले का भी जिक्र किया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि बाटला हाउस एनकाउंटर के वक्त ममता दीदी ने क्या कहा था, ये कोई देशवासी नहीं भूलेगा. पीएम मोदी ने कहा था कि कोलकाता की ब्रिगेड रैली के बाद जो हुआ वो पूरा देश देख रहा है. 10 साल तक लोगों पर लाठियां चलवाने के बाद अब ममता दीदी अचानक बदली-बदली दिख रही हैं, ये हारने का डर है.

Post navigation

Previous: दीदी बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था, आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए : PM मोदी
Next: DGCA : कोई यात्री अपील करने के बाद भी कोरोना नियम का पालन नहीं करता है तो उसे तीन महीने से लेकर आजीवन ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाला जा सकता है

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.