Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना पॉजिटिव सतीश कौशिक की बिगड़ी तबीयत, घर में क्वारंटीन के बाद अस्पताल में हुए एडमिट
  • देश
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

कोरोना पॉजिटिव सतीश कौशिक की बिगड़ी तबीयत, घर में क्वारंटीन के बाद अस्पताल में हुए एडमिट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
satish-kaushik-sixteen_nine
बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक ने पिछले हफ्ते अपने फैंस को बताया कि वह कोराना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उनकी कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर उन लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं.
सतीश कौशिक घर में क्वारंटीन रहने के बाद डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के चलते सतीश कौशिक को थोड़ी परेशानी हो रही थी. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. वह अब मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं और अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं. लेने वाले कोविड -19 वैक्सीन इस रिपोर्ट पर सतीश कौशिक के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि अभिनेता अब कोरोना वैक्सीन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “सतीश जी कोविड-19 वैक्सीन लेने की योजना बना रहे थे, हालांकि जब उन्हें कुछ कमजोरी का अनुभव होने के बाद टेस्ट किया गया, तो उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई. उन्होंने दो दिनों के लिए घर में क्वारंटीन रहने का फैसला किया था..” अस्पताल में भर्ती प्रवक्ता ने आगे कहा,”लेकिन उन्होंने उचित चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती होने का फैसला किया वह अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए आभारी हैं जो उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. उनकी हालात में सुधार हो रहा है. ” देखिए सतीश कौशिक का ट्वीट-
https://twitter.com/satishkaushik2/status/1372199829380632577?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1372199829380632577%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fsatish-kaushik-covid-19-positive-actor-now-admit-in-the-hospital-1827553
संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील बता दें कि सतीश कौशिक ने चार दिन पहले यानी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘कृपया ध्यान दें !! मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से टेस्ट करवाने का अनुरोध करता हूं. मैं घर से बाहर हूं. आपका प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद बना रहे. धन्यवाद.”

Post navigation

Previous: पूजा में वस्त्र और रंगों का रखना चाहिए विशेष ध्यान, शिव पूजा में इस रंग के कपड़े पहनना है अशुभ
Next: उत्तराखंड में कोरोना का कहर, सामने आए 137 नए संक्रमित मरीज

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.