Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूजा में वस्त्र और रंगों का रखना चाहिए विशेष ध्यान, शिव पूजा में इस रंग के कपड़े पहनना है अशुभ
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

पूजा में वस्त्र और रंगों का रखना चाहिए विशेष ध्यान, शिव पूजा में इस रंग के कपड़े पहनना है अशुभ

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (7)

पूजा करते समय नियम और मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए. यदि इन बातों का ध्यान नहीं रखा जाता है तो पूजा का कोई फल प्राप्त नहीं होता है. इसलिए पूजा करते समय नियमों का पालन करना चाहिए. भगवान की पूजा में रंगों का भी विशेष महत्व बताया गया है. पूजा के समय कुछ रंगों का प्रयोग नहीं करने की भी बात कही है. वहीं पूजा करते समय किस तरह के वस्त्र यानि कपड़े पहनने चाहिए इस पर भी शास्त्रों में जानकारी दी गई है. भगवान वराह ने वराहपुराण में पूजन के नियमों के बारे में बताया है.

काले और नीले रंग का प्रयोग नहीं
पूजा में काले और नीले रंग के वस्त्र पहनना उचित नहीं माना गया है. शनिदेव की पूजा में काले रंग का प्रयोग करते हैं लेकिन अन्य देवताओं की पूजा में इस रंग का प्रयोग नहीं करते हैं. शनिदेव को काला रंग प्रिय है. इसलिए शनिवार को काले रंग के वस्त्रों का दान करने की भी सलाह दी जाती है. इससे जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चल रही है उन्हें लाभ मिलता है.

कुर्ता और साड़ी का प्रयोग
पूजा के समय स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए. पुरुषों को धोती और कुर्ता धारण करना चाहिए. वहीं महिलाओं को साड़ी पहननी चाहिए.

गंदे वस्त्र
पूजा के समय गंदे और फटे हुए वस्त्र नहीं पहनने चाहिए. पूजा में हमेशा स्वच्छ और नए वस्त्र ही धारण करने चाहिए.

पीले रंगे के वस्त्र
पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग है. पूजा में स्वेत और पीले रंग के वस्त्र उत्तम माने गए हैं. पूजा के समय पीले वस्त्र पहनने से शुभ फल प्राप्त होता है. भगवान शिव की पूजा में पीले और स्वेत रंग के वस्त्र पहन सकते हैं. शिव की पूजा में काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए. लक्ष्मी जी की पूजा में सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में मौसम के मिजाज बदलने की आशंका, ओलावृष्टि को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Next: कोरोना पॉजिटिव सतीश कौशिक की बिगड़ी तबीयत, घर में क्वारंटीन के बाद अस्पताल में हुए एडमिट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.