Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने-चांदी की कीमतों में आज भारतीय मार्केट में आई गिरावट जाने रेट ?
  • गैजेट्स
  • देश

सोने-चांदी की कीमतों में आज भारतीय मार्केट में आई गिरावट जाने रेट ?

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
12_09_2019-gold_silver_19570414

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आज इंडियन मार्केट में गिरावट देखने को मिली है. अगर आप गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है.

आज भारतीय बाजार में सोना 45,000 के स्तर से नीचे फिसल गया है. एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.1 फीसदी लुढ़ककर 44981 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी वायदा 1.4 फीसदी लुढ़ककर to 66,562 प्रति किलोग्राम पर आ गई है.

24 कैरेट गोल्ड के भाव की बात करें तो आज देश की राजधानी में 10 ग्राम का भाव 48,380 रुपये है. इसके अलावा चेन्नई में 46,340 रुपये, मुंबई में 44,910 रुपये और कोलकाता में 47,210 रुपये के लेवल पर है.

इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. अमेरिका में सोने का कारोबार 5.07 डॉलर की गिरावट के साथ 1,740.26 डॉलर प्रति औंस के रेट पर चल रहा है. वहीं, चांदी का कारोबार 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 25.74 डॉलर के स्तर पर हो रहा है.

जानकारों की मानें तो एक बार फिर पीली धातु में तेजी हो सकती है. भारत में शादी-ब्‍याह के सीजन के चलते होने वाली खरीदारी से अब सोना-चांदी की कीमतों को समर्थन मिलेगा. इससे अगर मौजूदा कीमतों पर गोल्‍ड में निवेश किया जाए तो ये लंबी अवधि में बड़ा मुनाफा दे सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि 2021 में गोल्‍ड की कीमतें निश्चित तौर पर बढ़ेंगी. अनुमान है कि सोने की कीमतें इस साल 63,000 रुपये के स्‍तर को पार कर जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो निवेशकों को तगड़ा मुनाफा मिलना तय है.

आपको बता दें सोने का आयात चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में 3.3 प्रतिशत घटकर 26.11 अरब डॉलर रह गया. चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में व्यापार घाटा कम होकर 84.62 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 151.37 अरब डॉलर रहा था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना का कहर, सामने आए 137 नए संक्रमित मरीज
Next: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा : मौसम विभाग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.