Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा : मौसम विभाग
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा : मौसम विभाग

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Bikaner-Sand-Storm-amp

उत्तर प्रदेश में सौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी के मुकाबले पश्चिमी यूपी में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. साथ ही साथ चार से पांच जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया है.

ताजा अनुमान के मुताबिक बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इन जिलों में हवा के झोंकों के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है.

अनुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के और भी कई जिले इसकी चपेट में आ सकते हैं, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ ही जिलों में बदले मौसम का असर देखने को मिलेगा. 24 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम के फिर से साफ होने की संभावना जताई गई है.

हल्की बारिश से तो चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन तेज हवाओं के साथ ओले गिरने से खेतों में खड़ी रबी की फसल को नुकसान होने की आशंका है. दो हफ्ते पहले भी कुछ जिलों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि से नुकसान की खबरें आई थीं.

राहत विभाग ने सभी जिलों से खेती को हुए नुकसान की रिपोर्ट भी मांगी थी. अब एक बार फिर से 2 दिनों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. बता दें कि मौसम में एकाएक बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है.

हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से चढ़ती गर्मी से लोगों को 3 से 4 दिनों के लिए राहत जरूर मिल सकेगी.

बता दें कि प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिसमें हर रोज थोड़ी बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही है. लेकिन हवाओं के बदले रुख से अगले कुछ दिनों तक बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकेगी.

Post navigation

Previous: सोने-चांदी की कीमतों में आज भारतीय मार्केट में आई गिरावट जाने रेट ?
Next: सॉफ्ट सिग्नल और अंपायर्स कॉल लेकर इस खिलाडी ने दिया तर्क, बताया किसे लेना चाहिए फैसला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.