Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्या आप जानते है कमल ककड़ी वजन को घटाने में होता है फायदेमंद
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

क्या आप जानते है कमल ककड़ी वजन को घटाने में होता है फायदेमंद

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
navbharat-times

नेशनल फ्लावर कमल दिखने में जितना खूबसूरत और आकर्षक है इसके गुण भी कई हैं. नेलुम्बोनेसी परिवार के इस जलीय पौधे का प्रयोग कई दवाओं और कॉस्‍मेटिक बनाने में किया जाता रहा है. कमल के फूल के साथ साथ इसकी टहनियों और जड़ों में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं

जिनका प्रयोग कई बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है. भारत में कमल ककड़ी के नाम से प्रसिद्ध इस खाद्य पदार्थ का टेक्‍सचर क्रंची और मीठा होता है जिस वजह से इसे सेहत सुधारने के साथ साथ भोजन में स्‍वाद बढ़ाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है.

इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी आदि होते हैं. इसके अलावा, इसमें एंटी इन्‍फ्लामेटरी एजेंट गुण भी पाया जाता है. इसे दुनियाभर में वेजिटेबल के रूप में प्रयोग किया जाता है जिसे डीप फ्राई से लेकर स्‍टेयर फ्राई या स्‍टीम कर लोग खाना पसंद करते हैं.आइए जानते हैं इसके अन्‍य फायदे.

गर्मी के मौसम में अक्‍सर लोगों को दस्‍त की शिकायत रहती है. इस परेशानी को दूर करने के लिए कमल ककरी का प्रयोग आप कर सकते हैं. इसे आप जूस, सलाद और सब्‍जी के रूप में प्रयोग कर सकते हैं. इसमें मौजूद हाई फाइबर डाइजेशन को ठीक करता है औ कब्‍ज को भी दूर रखता है.

यह हमारे ब्‍लड में मौजूद सोडियम और पोटैशियम को बैलेंस रखता है. यह रक्‍त वाहिनियों को रिलैक्‍स करता है और उसमें संकुचन व कठोरता को रोककर ब्‍लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद आयरन भी ब्‍लड के प्रवाह को ठीक रखने में मदद करता है.

कमल ककड़ी में विटामिन बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स होता है जो ब्रेन की कोशिकाओं को प्रभावित कर स्‍ट्रेस को कम करने की क्षमता रखता है. साथ ही सिर दर्द और चिड़चिड़ापन को भी यह कम करता है.

विटामिन सी बॉडी में कॉलिजन प्रोडक्‍शन को बढ़ाने में मदद करता है जिससे स्किन स्‍टेबल रहता है. जब‍कि इसमें विटामिन सी और बी दोनों होने की वजह से यह स्किन के साथ बालों को भी स्‍मूथ और हेल्‍दी बनाता है.

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जबकि कैलरी बहुत ही कम होता है. इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे भूख नहीं लगती. यह शरीर में मौजूद फैट को कट करता है और डायेजेशन को दुरुस्‍त रखता है. इन सभी गुणों की वजह से शरीर का वजन भी कम होता है.

Post navigation

Previous: मिलावटी शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले में सीएम योगी ने SDM और CO सहित दस लोगो को किया निलंबित
Next: भगवान शिव और माता पार्वती का जाने कैसे हुआ विवाह जाने पौराणिक कथा। ..

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.