Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भगवान शिव और माता पार्वती का जाने कैसे हुआ विवाह जाने पौराणिक कथा। ..
  • देश
  • धर्म

भगवान शिव और माता पार्वती का जाने कैसे हुआ विवाह जाने पौराणिक कथा। ..

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
Shiv-Parvati-Vivah-Storykatha-in-hindi

हिंदू धर्म में भगवान शिव को सभी देवी देवताओं में सबसे बड़ा माना जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान शिव ही दुनिया को चलाते हैं. वह जितने भोले हैं उतने ही गुस्‍सै वाले भी हैं. शास्‍त्रों के मुताबिक सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है.

शिव जी को प्रसन्‍न करने के लिए लोग व्रत करते हैं. क्या आपको पता है कि भगवान शिव का विवाह बहुत ही अनूठा और और अद्भूत था. शिव विवाह से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं. कहते हैं कि भगवान शिव का विवाह बहुत ही अलग ढंग से हुआ था और उनकी बारात भी सबसे अलग थी. आइए जानते हैं शिव विवाह के बारे में.

भगवान शिव के विवाह के बारे में पुराणों में वर्णन मिलता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने सबसे पहले सती से विवाह किया था. भगवान शिव का यह विवाह बड़ी जटिल परिस्थितियों में हुआ था.

सती के पिता दक्ष भगवान शिव से अपने पुत्री का विवाह नहीं करना चाहते थे लेकिन ब्रह्मा जी के कहने पर यह विवाह सम्पन्न हो गया. एक दिन राजा दक्ष ने भगवान शिव का अपमान कर दिया

जिससे नाराज होकर माता सती ने यज्ञ में कूदकर आत्मदाह कर ली इस घटना के बाद भगवान शिव तपस्या में लीन हो गए. उधर माता सती ने हिमवान के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया.

तारकासुर नाम के एक असुर का उस समय आतंक था. देवतागण उससे भयभीत थे. तारकासुर को वरदान प्राप्त था कि उसका वध सिर्फ भगवान शिव की संतान ही कर सकती है. उस समय भी भगवान शिव अपनी तपस्या में लीन थे.

तब सभी देवताओं ने मिलकर शिव और पार्वती के विवाह की योजना बनाई. भगवान शिव की तपस्या को भंग करने के लिए कामदेव को भेजा गया लेकिन वह भस्म हो गए. देवताओं की विनती पर शिव जी पार्वती जी से विवाह करने के लिए राजी हुए.

विवाह की बात तय होने के बाद भगवान शिव की बारात की तैयार हुई. इस बारात में देवता, दानव, गण, जानवर सभी लोग शामिल हुए. भगवान शिव की बारात में भूत पिशाच भी पहुंचे.

ऐसी बारात को देखकर पार्वती जी की मां बहुत डर गईं और कहा कि वे ऐसे वर को अपनी पुत्री को नहीं सौंप सकती हैं. तब देवताओं ने भगवान शिव को परंपरा के अनुसार तैयार किया, सुंदर तरीके से श्रृंगार किया इसके बाद दोनों का विवाह सम्पन्न हुआ

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या आप जानते है कमल ककड़ी वजन को घटाने में होता है फायदेमंद
Next: पंचायत चुनाव की सरकार की जोरदार तैयारी, 12 घंटों के भीतर 56 डिप्टी एसपी अफसरों का हुआ तबादला

Related Stories

1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 seconds ago 0
hshs-574-1068x823
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

Sarvoday Times 4 minutes ago 0
56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.