Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने के अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के फैसले के विरोध
  • खेल

तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने के अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के फैसले के विरोध

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
i78ti

इस मैच में खेलने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में से एक ऐसाम ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि अगर मुकाबले का आयोजन इस्लामाबाद में नहीं होता है तो वह इसमें नहीं खेलेंगे। उनकी इस पोस्ट से संकेत मिलते हैं कि आईटीएफ तटस्थ स्थान पर मुकाबले को स्थानांतरित करने के खिलाफ पाकिस्तान टेनिस महासंघ की अपील को खारिज कर सकता है। अपनी पोस्ट में पीटीएफ अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह को जानकारी देते हुए ऐसाम ने भारत और आईटीएफ की आलोचना की।

ऐसाम ने लिखा, ‘अखिल भारतीय टेनिस संघ और आईटीएफ दोनों का पाकिस्तान के प्रति रवैया बेहद निंदनीय है। पाकिस्तान में भारतीय टेनिस टीम को कोई खतरा नहीं था।’ उन्होंने लिखा, ‘हालांकि अगर आईटीएफ अगर इस गलत फैसले को सही नहीं करता है तो इस अन्यायपूर्ण, अनुचित और भेदभाव से भरे फैसले के विरोध में मैं अपनी आवाज उठाना चाहता हूं और घोषणा करता हूं कि अगर यह मुकाबला पाकिस्तान के बाहर हुआ तो इसमें हिस्सा नहीं लूंगा।’

ऐसाम ने कहा कि उन्होंने गलत और अनुचित फैसले को स्वीकार करने से इनकार करके अपने देश के सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए खड़े होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘पीटीएफ के अध्यक्ष और पाकिस्तान की जनता से आग्रह है कि वे मेरे रुख को समझें।’

Post navigation

Previous: टीम में चुने जाने के बाद मीराबाई, जेरमी का नाम हटाया गया
Next: विश्व पैरा चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं को नकद राशि से किया सम्मानित

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.