Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • टीम में चुने जाने के बाद मीराबाई, जेरमी का नाम हटाया गया
  • खेल

टीम में चुने जाने के बाद मीराबाई, जेरमी का नाम हटाया गया

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
yhujt
पड़ोसी देशों की गलतियों का खामियाजा भारतीय टीम ने भुगता
नेपाल में अगले माह होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों में शामिल वेटलिफ्टिंग से टोक्यो ओलंपिक क्वालिफाइंग का स्तर हटा लिया गया है। यह जानकारी खुद आयोजनकर्ताओं ने सोमवार को भारतीय ओलंपिक संघ को दी। जिसके चलते इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने ओलंपिक क्वालिफिकेशन की कतार में खड़ीं पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू और यूथ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जेरमी लालरिनुनगा को इन खेलों में भाग लेने से रोक दिया है। पड़ोसी देशों की गलतियों के चलते सैफ खेलों में वेटलिफ्टिंग से सिल्वर लेवल का ओलंपिक क्वालिफिकेशन स्तर हटाया गया है।

मीराबाई चानू और जेरमी ओलंपिक क्वालिफाइंग होने के कारण सैफ खेलों की तैयारियों में जुटे थे। फेडरेशन ने दोनों का टीम में चयन भी कर लिया, लेकिन आयोजनकर्ताओं ने आईओए को जानकारी दी कि उन्हें वेटलिफंर्टग का ओलंपिक क्वालिफाइंग हटाना पड़ रहा है। इसके बाद फेडरेशन ने मीरा और जेरमी को रोकते हुए इन खेलों के लिए टीम बदल दी।
पड़ोसी देशों ने नहीं भेजे व्हेयर अबाउट

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्लूएफ) के नियमों के तहत सिल्वर लेवल ओलंपिक क्वालिफाइंग इवेंट के लिए भाग लेने वाले देशों को दो माह पहले अपने लिफ्टरों के व्येहर अबाउट भेजने पड़ते हैं। इसी के अनुसार आईडब्लूएफ उनका डोप टेस्ट कराया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि भारत को छोड़कर ज्यादातर पड़ोसी देशों ने अपने लिफ्टरों के व्हेयर अबाउट नहीं भेजे। जब आयोजकों को जब इसका पता लगा तो वेटलिफ्टिंग इवेंट के आयोजन पर ही संकट के बादल मंडराने लगे। बिना व्हेयर अबाउट के आईडब्लूएफ इवेंट को मंजूरी नहीं देता। इवेंट आयोजित करने के लिए आयोजकों ने इसका हल ओलंपिक क्वालिफिकेशन हटाकर निकाला।

दोहा में खेलेंगे मीरा, जेरमी
मीरा और जेरमी का सैफ खेलों में नहीं खेलना झटका है, लेकिन इसकी भरपाई साल के अंत में दोहा में होने वाले एक अन्य ओलंपिक क्वालिफाइंग में खेलकर कर की जाएगी। फेडरेशन ने अहतियातन दोहा के लिए दोनों की एंट्री भेज दी थी। अगर यहां एंट्री  नहीं भेजी जाती तो मीरा और जेरमी का ओलंपिक क्वालिफिकेशन खतरे में पड़ जाता।

Post navigation

Previous: जीत से ही जिंदा रहेंगी भारत की उम्मीदें,
Next: तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने के अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के फैसले के विरोध

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.