Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लाउडस्पीकर से अजान पर गोवा हाई कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध, इस याचिका पर सुनाया फैसला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

लाउडस्पीकर से अजान पर गोवा हाई कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध, इस याचिका पर सुनाया फैसला

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (3)

गोवा में लाउडस्पीकर पर अजान देने पर बैन लगा दिया गया है। दरअसल, यह आदेश वरुण प्रीओलकर नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की याचिका पर सुनवाई करने के बाद दिया गया। बता दें कि वरुण मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं, लेकिन दिन में पाँच बार मस्जिदों से आने वाले लाउडस्पीकर की शोर के कारण वह अपना काम नहीं कर पा रहे थे।

पंडितवाड़ा में नूरानी मस्जिद, सफा मस्जिद, सुन्नी शाही मदीना मस्जिद, मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों से दिन में पाँच बार लाउडस्पीकर के शोर में काम करना उनके लिए बेहद कठिन हो रहा था। बता दें कि ये मस्जिदें इस्लाम के विभिन्न संप्रदायों से संबंधित हैं, जिनमें शिया और सुन्नी दोनों शामिल हैं। इसके बाद वरुण ने अपनी नौकरी बचाने और मानसिक शांति के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय की गोवा बेंच का रुख किया और मस्जिदों द्वारा अज़ान के लिए लाउडस्पीकर के उपयोग के खिलाफ याचिका दाखिल की।

याचिका में उन्होंने न्वाइज पॉल्यूशन (रेगुलेशन एंड कंट्रोल) रूल्स 2000 के मुताबिक, अपने मौलिक अधिकार का हवाला दिया। उच्च न्यायालय ने वरुण की शिकायत को दूर करने और तीन महीने के अंदर मामले को निपटाने के लिए एडिशनल कलेक्टर को निर्देश देते हुए रिट जारी की। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट के समक्ष एक शिकायत का केस दर्ज किया गया था, जो वरुण की शिकायत को सुनने और मस्जिदों से प्रतिक्रिया माँगने के बाद मस्जिदों के खिलाफ लाउडस्पीकर / पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश देते हुए आदेश पारित किया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: MP में बस-ऑटो में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
Next: UK: दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पर पूर्व सभासद पर हमला करने वाले दो आरोपित अरेस्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.