Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MP में बस-ऑटो में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

MP में बस-ऑटो में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
mcms

एमपी के ग्वालियर में मंगलवार की सुबह भीषण हादसे की खबर सामने आई है। पुरानी छावनी पर बस और ऑटो की भिड़ंत में 13 लोगों की मौके मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक घायल हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर तुरंत पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल के सामने आज (मंगलवार) सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो और बस की टक्कर में 13 की मौत हो गई। इनमें 12 महिलाएं और एक ऑटो चालक है। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं।

ऑटो नंबर (एमपी07आरए2329) को बस (एमपी07पी6882) ने टक्कर मार दी। ऑटो ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क तरफ जा रहा था। इसमें आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए रसोई बनाने का काम करने वाली महिलाएं जा रही थी। बस मुरैना से ग्वालियर आ रही थी।

ऑटो ड्राइवर का नाम धर्मेंद्रसिंह परिहार है, जबकि 55 सीटर बस अरुण गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है। एडिशनल एसपी ने बताया कि ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में एक बस की ऑटो से टक्कर होने के बाद 13 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल चुनाव: एक ही आदमी के बने पांच वोटर कार्ड, चुनाव अधिकारी बर्खास्त
Next: लाउडस्पीकर से अजान पर गोवा हाई कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध, इस याचिका पर सुनाया फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.