Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने आखिरी चरण पर
  • मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने आखिरी चरण पर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
YUGYUFU

सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में हरियाणा के प्रतीक कलकल हॉट सीट पर बैठे थे। इस दौरान प्रतीक से ऑडियो सुनाकर एक सवाल पूछा गया । सवाल का जवाब बेहद आसान था लेकिन वो जवाब नहीं दे पाए ।

दरअसल, ये सवाल 5000 हजार रुपये के लिए था । इसमें उन्हें एक्ट्रेस अऩुष्का शर्मा की आवाज पहचाननी थी । इस सवाल के जवाब में प्रतीक काफी कनफ्यूज हो गए थे। जवाब ना आने के कारण उन्होंने लाइफलाइन 50-50 का प्रयोग किया और दो गलत विकल्प हटा दिए गए।

इसके बाद उन्होंने अनुष्का शर्मा के नाम को लॉक करवाया । प्रतीक कलकल हरियाणा के हैं और फिलहाल पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने एक एक कर अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया । इसके कारण वो केवल 3 लाख 20 हजार रुपये ही जीत सके।

प्रतीक से अमिताभ बच्चन ने पूछा, आप कंपेनियन में अपनी मां को क्यों नहीं लाए। इसपर प्रतीक ने जवाब दिया, ‘सर हमारी भैंस के बछड़ा हुआ है, वो अभी थोड़ा बीमार है इसलिए मां उसकी देखभाल कर रही हैं । हमारी भैंस का नाम सलोनी है, आप बछड़े का नाम रख दीजिए ।
यह सुनते ही बिग बी पहले हंसने लगे । फिर उन्होंने कहा, ‘सलोनी नाम है न, तो सलोनी का ‘स’ और आखिरी का ‘नी’ .. उसका नाम ‘सोनी’ रख दीजिए । यह सुनते ही सबने तालियां बजाईं । बिग बी ने साफ किया, ‘आप ऐसा न समझें कि चैनल का नाम सोनी है, इसलिए हमने सोनी नाम रख दिया है । ये हमाने सोच कर रखा है ।
ये सुनते ही प्रतीक ने कहा, हां सर, क्या पता चैनल की ब्रांड एम्बेस्डर भी बन जाए। तभी अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘सोनी चैनल हमारा ध्यान रखिएगा, ऐसा न हो आप इसके बाद हमें नौकरी से निकाल दें ।’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक समय जीनत और संजय खान का रिश्ता सुर्खियों में रहा
Next: टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.