Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर
  • मनोरंजन

टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
GGYUGYUG
फिल्मों और टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर। बड़े और छोटे पर्दे से जुड़ी बड़ी खबरें। जैसे कैसा रहा सुहाना खान का डेब्यू, लाल सिंह चड्ढा का पोस्टर हुआ रिलीज, अक्षय करीना ने दी गुड न्यूज, डिजायनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन और क्या सलमान नहीं होंगे बिग बॉस का हिस्सा।
सुहाना ने किया बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। सुहाना की डेब्यू शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना खान की एक्टिंग स्किल्स की खूब सराहना हो रही है। ये फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है। फिल्म में सुहाना के साथ रॉबिन गोनेला भी नजर आ रहे हैं।
तानाजी से काजोल, लाल सिंह चड्ढा से आमिल का लुक रिवील
आज दो फिल्मों के पोस्टर रिलीज किए गए हैं। पहली लाल सिंह चड्ढा और दूसरी तानाजी। तानाजी फिल्म से अजय और सैफ के बाद अब काजोल का लुक रिवील किया गया है। फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मलुसारे का किरदार निभा रही है। इसी के साथ लंबे समय के बाद काजोल और अजय देवगन की जोड़ी भी देखने को मिलेगी। तो वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। ये पोस्टर खुद आमिर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। पोस्टर में आमिर सरदार जी के लुक में हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी।
गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज
अक्षय करीना स्टारर फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय करीना के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। तो वहीं इसके निर्माता करण जौहर हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 दिसंबर को रिलीज होगी।
मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन
बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। बता दें कि मनीष के पिता लंबे समय से बीमार थे। जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर को सुनते ही मनीष के घर सितारों का तांता लग गया। करण जौहर, शबाना आजमी समेत कई सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। वहीं उर्मिला मातोंडकर और डेविड धवन, सोफी चौधरी और बोनी कपूर भी मनीष के पिता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
सलमान नहीं होंगे बिग बॉस का हिस्सा
भाईजान ने बिग बॉस का अगला सीजन होस्ट करने से मना कर दिया है। ये खबर सुनकर अच्छे-अच्छे चकरा जाएंगे, क्योंकि इस शो के लिए सलमान खान की अहमियत हर कोई जानता है। तभी तो वो पिछले कई सालों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। दरअसल, ‘बिग बॉस’ के मंच पर ‘पागलपंती’ की टीम पहुंची थी। सेट पर मस्ती करते हुए सलमान ने कहा कि मैं इस शो के दस सीजन कर चुका हूं। बहुत हो गया। लास्ट सीजन है ये। जब तक ये प्राइस नहीं बढ़ाएंगे कुछ नहीं करूंगा मैं। बस बहुत हो गया। ये आखिरी सीजन है।’ हालांकि सलमान ने ये बातें मजाक में कहीं। लेकिन उनकी बातें सुनकर दर्शक भी एक बार जरूर हैरान हो गए होंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने आखिरी चरण पर
Next: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर रिलीज कर दिया

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.