Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भगवान हनुमान की पूजा करने से मनुष्य को मिलती है हर प्रकार के भय से मुक्ती
  • देश
  • धर्म

भगवान हनुमान की पूजा करने से मनुष्य को मिलती है हर प्रकार के भय से मुक्ती

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Hanuman-ji-Tuesday-Puja-Tips-644x362

हनुमान जी एक ऐसे देवता हैं जो कलयुग में भी पृथ्वी पर विराजमान हैं. भगवान हनुमान की पूजा आराधना करने से मनुष्य हर प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है. इनकी पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

ज्यादातर लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. यह तो फायदेमंद होता ही है साथ ही अगर बजरंग बाण का पाठ किया जाए तो इससे भक्तों को बजरंगबली की असीम कृपा प्राप्त होती है. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है.

इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. ऐसा माना जाता है कि मंगलवार की पूजा से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

हनुमान जी को संकट मोचक कहा गया है. हनुमान जी भगवान श्रीराम के परम भक्त है. हनुमान जी शिव के अवतार माने गए हैं. हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है.

हनुमान जी की पूजा मंगलवार और शनिवार के दिन करना विशेष फलदायी माना गया है. हनुमान जी की पूजा विधि पूर्वक करनी चाहिए. ऐसा करने से पूजा का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है.

मंगलवार के दिन व्रत रखने से भी हनुमान जी का आर्शीवाद प्राप्त होता है. हनुमान जी की पूजा सुबह स्नान करने के बाद शुरू करनी चाहिए. हनुमान जी की पूजा में स्वच्छता और नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इसके साथ ही इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए-

-हनुमान चालीसा का पाठ हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने करना चाहिए.
-इसके साथ ही एक पात्र में गंगाजल की कुछ बूंदे जल में मिलाकर रखनी चाहिए.
-पूजा के बाद इस जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए.
-हनुमान जी की पूजा आरंभ करने से पहले हनुमान जी के सम्मुख चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
-हनुमान जी मंगलवार को चौला चढ़ाने से अधिक प्रसन्न होते हैं.
-चौला चढ़ाने के साथ हनुमान जी को लड्डू, गुड़ और चने का भोग लगाएं.
-पूजा के समाप्त होने पर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें और वितरित करें.

इस मंत्र का जाप करें
ॐ श्री हनुमंते नम:

हनुमान जी की पूजा में नियमों को विशेष महत्व है. इस दिन गंदगी से दूर रहना चाहिए. स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. मन में गलत विचारों का न आने दें. क्रोध और लोभ से दूर रहना चाहिए. इस दिन किसी का अपमान और अनादर नहीं करना चाहिए

Post navigation

Previous: आइये आज हम जानेंगे कीवी के ये बेहतरीन फायदे। …
Next: आचार्य चाणक्य ने बताई जीवन जीने की ये आसान बाते मिलेगा सम्‍मान

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.