Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइये आज हम जानेंगे कीवी के ये बेहतरीन फायदे। …
  • जीवन शैली
  • देश

आइये आज हम जानेंगे कीवी के ये बेहतरीन फायदे। …

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (22)

कीवी फ्रूट का स्वाद आपने कई बार चखा होगा. डेंगू और चिकनगुनिया जैसी दिक्कत से गुज़रते हुए प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए भी इसे कई बार खाया होगा.

लेकिन क्या कभी आपने इसका सेवन किसी और बीमारी से निजात पाने के लिए किया है? क्या आप जानते हैं कि इस फल को खाने से और कौन-कौन सी बीमारियों के असर को कम या ख़त्म किया जा सकता है? अगर नहीं, तो आइये यहां जानते हैं.

कीवी खाने से शरीर में खून का थक्का जमने की दिक्कत नहीं होती है. इसमें एंटीथ्रोम्बोटिक यानी खून का थक्का न जमने देने का गुण होता है जिसकी वजह से स्ट्रोक, किडनी और हार्ट अटैक सम्बन्धी दिक्कत होने का खतरा कम होता है.

कीवी के सेवन से आखों का स्वास्थ्य भी सही रहता है. ये उम्र के साथ होने वाले अंधेपन की समस्या को दूर करने में मदद करता है. साथ ही इसके सेवन से आंखो की रोशनी भी बढ़ती है.

कब्ज़ को दूर करने में भी कीवी काफी मदद करता है. इसके सेवन से पुराना कब्ज़ भी सही होने लगता है. साथ ही गैस, अपच जैसी पेट की दिक्कतों को भी ये दूर करता है.

कीवी खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है. इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल की मात्रा कम होती है और एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है. जिससे हार्ट सम्बन्धी दिक्क़तें होने का खतरा कम होता है.

कीवी के सेवन से दमा यानी अस्थमा की दिक्कत में भी राहत मिलती है. इसके सेवन से श्वास प्रणाली को फायदा पहुंचता है जिसकी वजह से दमा के कारण होने वाली खांसी की समस्या ठीक होने में मदद मिलती है.

गर्भावस्था के दौरान कीवी का सेवन गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु को भी काफी फायदे पहुंचाता है. ये गर्भपात के खतरे को कम करने में सहायता करता है. साथ ही शिशु में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की बीमारी के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है.

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी कीवी का सेवन मदद करता है. इसमें मौजूद बायोएक्टिव तत्व ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करते हैं कीवी का सेवन इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग करने में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है और कई तरह की बीमारियां होने का खतरा कम होता है.

कीवी का सेवन केवल स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि सौंदर्य को निखारने में भी मदद करता है. ये झुर्रियों को कम करने के साथ त्वचा की चमक को बढ़ाने का काम भी करता है. इसके साथ ही मुहांसो से निजात दिलाने में भी ये सहायता करता है.

कीवी के सेवन से बालों की सेहत में भी सुधार होता है. बालों का झड़ना-टूटना कम होता है और बाल लम्बे और मजबूत होते हैं. साथ ही बालों में चमक बढ़ती है और बाल जल्दी सफ़ेद भी नहीं होते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अपनी लाइफ स्‍टाइल में करे ये कुछ बदलाव नहीं होगा पीठ और कंधे के दर्द
Next: भगवान हनुमान की पूजा करने से मनुष्य को मिलती है हर प्रकार के भय से मुक्ती

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.