Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया वार : बिहार
  • देश
  • बिहार

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया वार : बिहार

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
nitish-tejasvi-34

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सीएम को गोली चलाने की चुनौती दे दी है. तेजस्वी ने कहा कि हम इनकी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे. नीतीश कुमार समाजवाद के नाम पर कलंक हैं.

तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा नीतीश कुमार समाजवाद के नाम पर कलंक हैं. धब्बा हैं. लोहिया जयंती के दिन सड़क पर हमारे साथ नौकरी मांग रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज और पत्थरबाज़ी करवाते हैं और उसी दिन सदन में काला पुलिसिया क़ानून लेकर आते हैं. हम इनकी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे. चलाओ गोली मर्द हो तो.

बता दें कि आरजेडी की ओर से आज बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में जमकर हंगामा हुआ. इस बीच जमकर पथराव भी किया गया और पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ी गई.

बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने मंगलवार को विधानसभा घेराव करने की घोषणा की थी

नीतीश कुमार समाजवाद के नाम पर कलंक है। धब्बा है। लोहिया जयंती के दिन सड़क पर हमारे साथ नौकरी माँग रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज और पत्थरबाज़ी करवाते है। और उसी दिन सदन में काला पुलिसया क़ानून लेकर आते है।

हम इनकी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे। चलाओ गोली मर्द हो तो..

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 23, 2021

जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी इसके बावजूद बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता गांधी मैदान के पास एकत्रित हो गए और विधानसभा की ओर बढ़ने लगे.

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप भी यहां पहुंचे, तब आरजेडी के नेता उत्साहित हो गए. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे हंगामा करते रहे.

लोगों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से पानी की बौछारें की गई. इसके बाद आरजेडी समर्थक उग्र हो गए. इसके बाद प्रदर्शनकारी बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए. इस दौरान डाक बंगला पर पुलिस और समर्थकों के बीच पत्थरबाजी भी हुई. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यदि आंखों की रोशनी में हो रही है दिक्कत तो अपनाएं ये नुस्खे
Next: देश में लगेगा 45 साल से ऊपर के सभी लोगो को कोरोना का टीका : मोदी सरकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.