Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में लगेगा 45 साल से ऊपर के सभी लोगो को कोरोना का टीका : मोदी सरकार
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

देश में लगेगा 45 साल से ऊपर के सभी लोगो को कोरोना का टीका : मोदी सरकार

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

कई राज्यों में कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच मोदी सरकार ने कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब देश में 45 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना का टीका लगवा सकते हैं.

कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकते हैं. हम अनुरोध करते हैं कि सभी तुरंत पंजीकरण कराएं और टीकाकरण कराएं.

उन्होंने कहा कि देश में टीका की भरपूर मात्रा में उपलब्ध है. कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है. बता दें कि अब तक 45 साल से अधिक उम्र के बीमारी से ग्रसित लोगों को टीका लगाया जा रहा था.

It has been decided that from 1st April, the vaccine will open for everybody above 45 years of age. We request that all eligible should immediately register and get vaccinated: Union Minister Prakash Javadekar #COVID19 pic.twitter.com/RWoTORzYnW

— ANI (@ANI) March 23, 2021

आज ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा कि अब तक करीब 4.85 करोड़ लोग कोविड टीके की खुराकें ले चुके हैं. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि निजी अस्पतालों में कोविड टीके के लिए अधिकतम 250 रुपए का शुल्क तय किया गया है.

उन्होंने कहा कि इसमें 150 रुपए टीका लागत के रूप में भारत सरकार के खाते में जमा करायी जाएगी और 100 रुपए की राशि निजी अस्पतालों द्वारा टीकाकरण या सेवा प्रभार के रूप में अपने पास रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कोविड टीके निशुल्क लगाए जा रहे हैं.

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटो में सामने आए नए संक्रमण के मामलों में से 81% मामले सिर्फ 6 राज्यों से हैं. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया वार : बिहार
Next: पंजाब में कोरोना ने पसारे अपने पैर सरकार हुई सख्त। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.