Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के कई बड़े नेता करेंगे मुलाकात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के कई बड़े नेता करेंगे मुलाकात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
devendra_ajit_ani_1574618708_749x421

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एसयूवी से विस्फोटक मिलने के मामले के बाद महाराष्ट्र में अब सियासी घमासान मचा हुआ है. ट्रांस्फर पोस्टिंग विवाद में अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं का दल थोड़ी देर में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेगा.

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री से मांग सकते हैं. इससे पहले कल शाम राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी.

ट्रांस्फर पोस्टिंग विवाद को लेकर देवेन्द्र फडणवीस ने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात की और महाराष्ट्र पुलिस में तबादलों संबंधी कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की.

उन्होंने कहा केंद्रीय गृह सचिव ने मुझसे कहा कि वह दस्तावेजों और सबूत की पड़ताल करेंगे और केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी जो उचित कार्रवाई करेगी.

देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा वसूली संबंधी आरोप लगाए जाने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उनके क्रियाकलाप के बारे में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को सही सूचना नहीं दी गई.

उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में महा विकास आघाडी सरकार ने राज्य के खुफिया विभाग की एक ठोस रिपोर्ट पर ‘‘कार्रवाई नहीं की जिसमें पुलिस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति में भ्रष्टाचार के संबंध में हुई बातचीत का ऑडियो था.

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. परमबीर सिंह की मांगों पर जस्टिस संजय किशन कौल और आर सुभाष रेड्डी की बेंच में सुनवाई होगी.

परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. साथ ही परमबीर सिंह ने खुद के ट्रांसफर पर रोक लगाने की मांग भी की है. अगर सुप्रीम कोर्ट परमबीर सिंह के ट्रांसफर पर रोक लगा देती है तो इससे महाराष्ट्र सरकार की बहुत फजीहत हो सकती है.

महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कहा है कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में प्रमुख आरोपी है और उसकी हिरासत मांगने के लिए यहां एनआईए अदालत से संपर्क किया जाएगा.

एटीएस प्रमुख जयजीत सिंह ने कहा कि मामले में और भी लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं. वाजे 25 मार्च तक राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में है. उस वाहन में जिलेटिन की छड़ें थीं.

Post navigation

Previous: जानिए आखिर क्यों होलाष्टक के दौरान नहीं किया जाता है कोई शुभ कार्य….
Next: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे बंगाल में पूर्वी मिदनापुर के कांथी में रैली

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.