Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जानिए आखिर क्यों होलाष्टक के दौरान नहीं किया जाता है कोई शुभ कार्य….
  • देश
  • धर्म

जानिए आखिर क्यों होलाष्टक के दौरान नहीं किया जाता है कोई शुभ कार्य….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

देश में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है, हिंदू पंचांग के मुताबिक, होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार होली 29 मार्च को है। होली से 8 दिनों तक होलाष्टक लग जाता है। इस के चलते किसी प्रकार का कोई शुभ काम नहीं होता है। होलाष्टक आज मतलब 22 मार्च से आरम्भ हो रहा है तथा 28 मार्च तक रहेगा। इसके पश्चात् 28 मार्च 2021 को होलिका दहन तथा 29 मार्च 2021 को होली का पर्व धूम-धाम से मनाया जाएगा।

ज्योतिष शास्त्रों में होलाष्टक के चलते शुभ काम करना अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि अष्टमी तिथि को कामदेव ने महादेव की तपस्या भंग करने का प्रयास किया था। जिसके पश्चात् महादेव ने कामदेव को भस्म कर दिया था। कामदेव को प्रेम का भगवान मानते हैं जिसके कारण तीनों लोक में शोक छा गया था। इसके पश्चात् कामदेव की पत्नी रति ने महादेव से क्षमा मांगी तथा महादेव ने कामदेव को दोबारा जीवित करने का आश्वासन दिया।

पौराणिक कथा के मुताबिक, प्रहलाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप ने भक्ति को भंग करने तथा ध्यान भंग करने के लिए निरंतर 8 दिनों तक कई प्रकार की यातनाएं तथा कष्ट दिए थे। ऐसे में माना जाता है कि इन 8 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यही 8 दिन होलाष्टक कहे जाते हैं। 8वें दिन हिरण्यकश्यप की बहन होलिका, प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाती है किन्तु प्रहलाद बच जाते हैं तथा होलिका जल जाती हैं। प्रहलाद के जिंदा बचने की प्रसन्नता में दूसरे दिन रंगों की होली मनाई जाती है।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पूर्व चेतावनी प्रणाली संयंत्र किए जायेंगे स्थापित: सीएम तीरथ सिंह रावत
Next: पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के कई बड़े नेता करेंगे मुलाकात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.