Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटों में मिले 47 हजार से ज्यादा नए मामले, 75 की हुई मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटों में मिले 47 हजार से ज्यादा नए मामले, 75 की हुई मौत

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
corona-1

देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए मामलों की संख्या अधिक हो गई है। इसकी वजह से मरीजों के उबरने की दर कम होकर 95 फीसद पर आ गई है। बीते एक दिन में दौरान कोरोना के 47 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में अबतक कुल 5 करोड़ 8 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47,262 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 17 लाख 34 हजार 58 हो गई है। इस दौरान 275 लोगों की जान भी गई है। कोरोना महामारी की वजह से देश में अबतक 1 लाख 60 हजार 441 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,68,457 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,05,160 है।

कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने सैंपल टेस्ट की संख्या बढ़ा दी है। आइसीएमआर के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश भर में अब तक कुल 23 करोड़ 64 लाख 38 हजार 861 नमूनों का परिक्षण किया जा चुका है। वहीं, मंगलवार को 10 लाख 25 हजार 628 नमूनों की जांच की गई। इससे पहले सोमवार को 9,67,459 नमूनों की जांच की गई थी।

महाराष्ट्र में फिर 28 हजार से ज्यादा नए केस

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 28,699 नए मामले मिले हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। पिछले साल 20 नवंबर (155 मौतें) के बाद एक दिन में मौतों की यह सबसे बड़ी संख्या है। नए मामलों में मुंबई से ही 3,514 केस हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी स्मिता ठाकरे भी संक्रमित पाई गई हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भोजपुरी गाना मेरी विस्की से रिस्की जवानी है को यूट्यूब पर देखा गया 29 लाख से ज्यादा बार
Next: फिल्म हाथी मेरे साथी की रिलीज़ डेट में हुआ परिवर्तन जाने अब कब होगी रिलीज़। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.