Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिल्म हाथी मेरे साथी की रिलीज़ डेट में हुआ परिवर्तन जाने अब कब होगी रिलीज़। ..
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेन स्लाइड

फिल्म हाथी मेरे साथी की रिलीज़ डेट में हुआ परिवर्तन जाने अब कब होगी रिलीज़। ..

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

अभिनेता राणा दग्गुबाती की महत्वाकांक्षी जंगल एंडवेंचर ड्रामा फिल्म हाथी मेरे साथी अब 26 मार्च को रिलीज नहीं होगी. कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल इस फिल्म की रिलीज तिथि को स्थगित कर दिया गया है.

हालांकि तेलुगू वर्जन अरन्या और तमिल वर्जन कादान अपनी तय तारीख 26 मार्च पर ही रिलीज होगी. इस बारे में खुद इरोस इंटरनेशनल ने अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक जानकारी भी दे दी है.

इरोस इंटरनेशनल ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा प्रिय दर्शकों, इस खबर को साझा करने करते हुए हमें दुख है, लेकिन हिंदी मार्केट्स में कोविड-19 स्थिति को देखते हुए

हाथी मेरे साथी की टीम ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का फैसला किया है हम आपको आगे के घटनाक्रमों की जानकारी देते रहेंगे. हालांकि, हम 26 मार्च को दक्षिणी मार्केट्स में अरन्या और कादान रिलीज करेंगे

Important Haathi Mere Saathi Release Update (👇) pic.twitter.com/h2OyuhZ20C

— Eros Innovation (@ErosInnovation) March 23, 2021

यह अकेली ऐसी फिल्म नहीं है, जिसे कोविड मामलों में उछाल के कारण स्थगित किया गया है. फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की डी कंपनी को भी स्थगित कर दिया गया है. फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को अपडेट के बारे में सूचित करते हुए ट्वीट किया है.

वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए लिखा देश के कई हिस्सों में अचानक गंभीर कोविड के उदय और नए लॉकडाउन की लगातार खबरों के बीच, हमने डी कंपनी की रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया है. आगे नई तारीख की घोषणा कर दी जाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटों में मिले 47 हजार से ज्यादा नए मामले, 75 की हुई मौत
Next: जाने आज क्या है सोने के 10 ग्राम के रेट ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.