Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जाने आज क्या है सोने के 10 ग्राम के रेट ?
  • गैजेट्स
  • देश

जाने आज क्या है सोने के 10 ग्राम के रेट ?

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है. लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज गोल्ड में हल्की तेजी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 0.4 फीसदी बढ़कर 44,835 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा चांदी 0.34 फीसदी उछलकर 65,190 रुपये प्रति किलो के लेवल पर है.

बुधवार को देश के की राजधानी में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 48040 रुपये पर है. इसके अलावा चेन्नई में 46130 रुपये, मुंबई में 43990 रुपये और कोलकाता में 46990 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. अमेरिका में सोने का कारोबार 6.72 डॉलर की गिरावट के साथ 1,731.85 डॉलर प्रति औंस के रेट पर चल रहा है. वहीं चांदी का कारोबार 0.55 डॉलर की गिरावट के साथ 25.19 डॉलर के स्तर पर हो रहा है.

इस साल सोना पिछले कुछ माह में 11500 रुपये सस्ता हो चुका है. कोरोना संकट में यह 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का टीकी लगने की शुरुआत के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. टीका लगने के बाद आर्थिक गतिविधियों के तेजी से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को गोल्‍ड के भाव में 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी आई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 44,374 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. चांदी के दाम 117 रुपये गिरकर 65,299 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए.

जानकारों की मानें तो एक बार फिर पीली धातु में तेजी हो सकती है. भारत में शादी-ब्‍याह के सीजन के चलते होने वाली खरीदारी से अब सोना-चांदी की कीमतों को समर्थन मिलेगा. इससे अगर मौजूदा कीमतों पर गोल्‍ड में निवेश किया जाए तो ये लंबी अवधि में बड़ा मुनाफा दे सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि 2021 में गोल्‍ड की कीमतें निश्चित तौर पर बढ़ेंगी. अनुमान है कि सोने की कीमतें इस साल 63,000 रुपये के स्‍तर को पार कर जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो निवेशकों को तगड़ा मुनाफा मिलना तय है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फिल्म हाथी मेरे साथी की रिलीज़ डेट में हुआ परिवर्तन जाने अब कब होगी रिलीज़। ..
Next: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई : मौसम विभाग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.