Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई : मौसम विभाग
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई : मौसम विभाग

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

पूर्वी और मध्य उत्‍तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. मंगलवार रात से ही कई जिलों में पहले तो तेज हवाएं चली और उसके बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक के जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जाहिर की गई है.

दोपहर तक जिन जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है वे जिले हैं- बाराबंकी, गोंडा, सुल्तानपुर, रायबरेली, अयोध्या और अमेठी. इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है.

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कच्चे मकानों को इससे नुकसान हो सकता है. साथ ही साथ लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है.

इसके साथ ही औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव और लखनऊ में भी अगले कुछ घंटों में हवा के तेज झोंके के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. लखनऊ में तो बीती शाम से ही तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया था. भोर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. संभव है कि अगले कुछ घंटे तक यह सिलसिला जारी रहे.

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. 25 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा. मौसम में आए इस बदलाव से आशंका है कि रबी की खड़ी फसल को थोड़ा नुकसान हो. हालांकि, बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली है. दिन और रात दोनों के ही तापमान में थोड़ी कमी आई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने आज क्या है सोने के 10 ग्राम के रेट ?
Next: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा की घटना पर किया ट्वीट कहा। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.