Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा की घटना पर किया ट्वीट कहा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिहार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा की घटना पर किया ट्वीट कहा। …

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
akhileshyadav-1613468010

बिहार विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गया है. दरअसल विधानसभा के अंदर विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को लेकर हंगामा हुआ. ये हंगामा इस कदर बढ़ गया कि पुलिस की मदद लेनी पड़ी. आरोप है कि आरजेडी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को बंधक बना लिया.

इसके बाद पुलिस विधानसभा के अंदर घुसी और विपक्ष के विधायकों को सदन के जबरन बाहर निकाला. इस दौरान जो तस्वीरें सामने आईं, उस पर विपक्ष ने बिहार पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

मामले में देश भर के नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर इस पूरी घटना की निंदा की है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है बिहार विधानसभा में सशस्त्र बलों द्वारा विधायकों पर हमला आपराधिक कृत्य है. सड़क पर बेरोजगार युवाओं पर भी जो हमले हुए वो दिखाते हैं कि सत्ता मिलने के बाद भाजपाई सरकारें जनता को क्या समझती हैं. निंदनीय! बिहार में लोकतंत्र पर कातिलाना हमला हुआ है.

दरअसल, बिहार विधानसभा में शाम को सदन की कार्यवाही होनी थी लेकिन उससे पहले आरजेड़ी समेत तमाम विपक्ष के विधायक विधानसभा अध्यक्ष के गेट पर बैठ गए और अध्यक्ष को बंधक बना लिया.

akhilesh yadav tweet

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. पुलिस अध्यक्ष के गेट पर बैठे विधायकों को हटाने के लिए बारी-बारी से सबको बाहर उठाकर फेंकने लगी. इस दौरान आरजेड़ी विधायक सतीश कुमार को चोट लग गईं, उन्हें अस्पताल भेजा गया.

तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा आज एक काला कानून लाया गया. आज ऐसा पहली बार हो रहा है जिसमें पुलिस को लोंकतत्र के मंदिर में बुलाया गया. हमारे विधायाकों को पीटा गया. महिला विधायक को घीसाटा गया. ये सब हमारे मुख्यंमत्री के आदेश के बाद हुआ

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई : मौसम विभाग
Next: उत्तर प्रदेश के नोएडा से रेप का मामला आया सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.