Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से सम्बंधित जानकारियो के लिए किया हेल्पलाइन नंबर जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

धर्मनगरी हरिद्वार में कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से सम्बंधित जानकारियो के लिए किया हेल्पलाइन नंबर जारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
22_12_2019-asthapath2_19866927

हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस ने मंगलवार को कुंभ हेल्पलाइन नंबर 1902 की शुरूआत की जिसके माध्यम से देश-प्रदेश के लोग कुंभ मेला व्यवस्थाओं से सम्बंधित जानकारियां एक ही जगह प्राप्त कर सकेंगे.

कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से श्रद्धालुओं को रुट प्लान, डाइवर्जन, पार्किंग, निकटवर्ती घाटों, पंजीकरण प्रक्रिया, कोविड-19 दिशानिर्देश, स्वास्थ्य सुविधाओं और हरिद्वार के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी.

कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर पर पुलिसबल के दो उपनिरीक्षक और 12 हेड कॉन्स्टेबल तैनात रहेंगे और श्रद्धालुओं को 24 घण्टे कुंभ से संबंधित आवश्यक जानकारियां देंगे.

बता दें कि धर्मनगरी हरिद्वार में कुम्भ का रंग चढ़ने लगा है. अखाड़ों के शिविर के साथ ही शंकराचार्य नगर में दो पीठों की धर्मध्वजा स्थापित हो गई है. मंगलवार को चंडी टापू पर

पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज की धर्मध्वजा की स्थापना की गई. कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत के साथ ही कई साधु संतों ने पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया और धर्मध्वजा स्थापित की.

Post navigation

Previous: गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने की बदमाशों से मुठभेड़ किया 3 बदमाशों को गिरफ्तार
Next: जाने कब हो रहा है चैत्र नवरात्रि के पर्व का आरंभ ?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.