Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने की बदमाशों से मुठभेड़ किया 3 बदमाशों को गिरफ्तार
  • देश
  • राज्य

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने की बदमाशों से मुठभेड़ किया 3 बदमाशों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (9)

गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. बीटा 2 इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

हालांकि इस दौरान दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे. मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए. इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर लुटेरे हैं. इन बदमाशों पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में लगभग 50 से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं. शातिर बदमाश गैंग बनाकर राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं.

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने बीती रात भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के जीएम से लिफ्ट देकर लूटपाट की थी. जीएम ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर पेचकस और हथौड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वो घायल हो गए.

इस वारदात के बाद पुलिस बीटा 2 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया. बदमाशों ने कार रोकने के बजाय उसकी स्पीड बढ़ा दी. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश कार छोड़कर भागने लगे. इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई. वहीं दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन तमंचे, कारतूस कैश और पेचकस व हथौड़ा बरामद किया है.

डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि शातिर बदमाश गैंग बनाकर राहगीरों से लिफ्ट देकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं. बदमाशों की पहचान बॉबी निवासी बुलंदशहर अर्जुन और रोहित निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है. इन सभी पर लगभग 50 से भी अधिक लूटपाट, चोरी और डकैती के केस दर्ज हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश सरकार ने की गाइडलाइन तय नहीं मिलेगी 21 साल से कम व्यक्ति को शराब
Next: धर्मनगरी हरिद्वार में कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से सम्बंधित जानकारियो के लिए किया हेल्पलाइन नंबर जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.