Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार विधानसभा में बवाल, पुलिस की पिटाई से कई विधायक हुए घायल, दो विधायक बेहोश
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा में बवाल, पुलिस की पिटाई से कई विधायक हुए घायल, दो विधायक बेहोश

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

पटना: बिहार विधानसभा में हुए बवाल के दौरान कई विधायक, पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं। इस दौरान राजद MLA सतीश दास को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यही नहीं CPI के MLA सत्येन्द्र यादव को भी पुलिस ने जमकर पीटा। विधायकों की पिटाई के बाद विपक्ष की महिला विधायकों आसन की लगभग पहुंच गईं और विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी को घेर लिया। महिला MLA लगातार नारेबाजी कर रही थीं।

इसके बाद सदन में महिला पुलिसकर्मी को बुलाया गया, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने दो महिला विधायकों को हटाया। पुलिस की पिटाई से कई MLA घायल हुए हैं। दो विधायक बेहोश हो गए। विधानसभा स्पीकर के चेंबर का घेराव कर रहे विधायकों को जब पटना के जिलाधिकारी समझाने गये तो वह भी घिर गए, समझाने से MLA नहीं मानें तो बल प्रयोग के जरिए उन्‍हें हटाया जाने लगा। बडी तादाद में सदन में महिला पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। इसके बाद पुलिस और विधायकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। विधायकों को RAF ओर बिहार पुलिस के जवानों ने जबरन खींचकर हटाया। RJD नेता सत्येंद्र यादव को पुलिस ने मुक्का मारा। कई विधायकों को पीटकर सदन से बाहर फेंक दिया, बहुत देर तक मारपीट के बाद डीएम ने विधान सभा का गेट खुलवाया।

राजद MLA रीतलाल यादव को भी पुलिस ने पीट दिया. इसके बाद सदन की कार्यवाही के लिए कुछ देर नरेंद्र नारायण यादव आसन पर आये. किन्तु वह भी जल्दी ही आसन छोड़कर चले गये। पटना SSP के नेतृत्व में पुलिस लात-जूतों से विधायकों को पीट रही थी, राजद MLA सुधाकर सिंह को पहले विधानसभा की सीढ़ियों पर पीटा गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सदन में महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी से बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी बेहद खफा
Next: क्या बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान आये कोरोना की चपेट में जाने। ..

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.