Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सदन में महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी से बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी बेहद खफा
  • देश
  • बिहार
  • राजनीति

सदन में महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी से बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी बेहद खफा

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

बिहार विधानसभा में मंगलवार को पुलिस बल ने महिला विधायकों के जैसा व्यवहार किया, उसकी हर ओर निंदा हो रही है. महिलाओं के साथ सदन में की गई बदसलूकी से बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी बेहद नाराज हैं. उन्होंने विपक्ष की महिला विधायकों के साथ हुई बदसलूकी का सीएम नीतीश को जिम्मेवार बताते हुए इस बात को लेकर उन पर जमकर हमला बोला है.

राबड़ी देवी ने कहा है कि सदन में महिला विधायकों के साथ दुर्व्यवहार होता रहा और नीतीश कुमार देखते रहे. उन्होंने एक बार भी इसे रोकने का प्रयास नहीं किया. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,” विधानसभा में महिला विधायकों का चीरहरण होता रहा, सरेआम उनकी साड़ी को खोला गया, ब्लाउज के अंदर हाथ डालकर खींचा गया, अवर्णीय तरीके से बदसलूकी की गयी और नंगई की पराकाष्ठा पार कर चुके नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन कर देखते रहे. सत्ता आनी-जानी है, लेकिन इतिहास तुम्हें कभी क्षमा नहीं करेगा.”

बता दें कि इससे पहले राबड़ी देवी ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा था कि, ” पूर्व मंत्री हमारी महिला विधायक अनिता देवी जी को निर्लज्ज नीतीश कैसे घसीटवा रहे हैं. इसी क्रम में साड़ी भी खुल जाती है. तुमने आज ये जो चिंगारियाँ भड़काई हैं, कल यही चिंगारियाँ तुम्हारे काले काल के काले सुशासन को जला कर भस्म कर देंगी. बिहार हिसाब करेगा और जल्द.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए बम विस्फोट में हुई कई लोगों की मौत
Next: बिहार विधानसभा में बवाल, पुलिस की पिटाई से कई विधायक हुए घायल, दो विधायक बेहोश

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.