Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संजय दत्त ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

संजय दत्त ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
sanjayduttvac-1616557385

जहां एक तरफ कोविड की लहर एक बार फ‍िर तेजी से पांव फैलता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इससे बचाव के लिए कोविड-19 वैक्सीन देने की कवायद को और भी तेजी दी जा रही है. बीते दिनों कई बॉलीवुड सितारों ने  कोविड-19 वैक्सीन लेने के उपरांत फोटो साझा कर लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए जागरुक करना था. अब इस कतार में संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है. संजय दत्त ने तस्वीर शेयर कर कोरोना वैक्सीन लेने की सूचना दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय ने तस्वीर के साथ ही मेड‍िकल टीम को भी इस कार्य के लिए बधाई दी है. एक्टर ने ट्वीट किया- ‘ बीकेसी वैक्सीन सेंटर में कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला डोज लिया. मैं Dr. Dhere और उनकी पूरी टीम को इस शानदार कार्य के लिए बधाई देता हूं. उनकी मेहनत के लिए मेरे दिल में बहुत प्यार और इज्जत है. जय हिंद!’. संजय दत्त से पहले सैफ अली खान, शर्म‍िला टैगोर, नीना गुप्ता, धर्मेंद्र, कमल हासन, हेमा माल‍िनी, अनुपम खेर, गजराज राव, परेश रावल, नागार्जुन समेत कई अन्य स्टार्स ने कोरोना वैक्सीन लगवाई.

कैंसर के श‍िकार हो गए थे संजय दत्त: हम बता दें कि वैक्सीन लगने के उपरांत  फैंस ने उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की है. जानकारी हो कि बीते वर्ष लॉकडाउन के आंधी लोगों के चहेते संजय दत्त को कैंसर हो गया था. इस दौरान उनके सलामती के लिए लोगों ने बहुत  दुआएं की. संजय ने अपनी मेड‍िकल ट्रीटमेंट के लिए ब्रेक भी लिया था. फ‍िर बहुत जल्द उन्होंने अपना इलाज करवाया और स्वस्थ होकर दोबारा काम पर लौटे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सब्सक्रिप्शन के लिए आज से बार्बीक्यू नेशन IPO हुआ ओपन, जानिए इससे जुड़ी अपडेट
Next: फिल्म इंडस्ट्री में नहीं थम रहा कोरोना का आतंक, सुपरस्टार आमिर खान हुए कोरोना संक्रमित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.