Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सब्सक्रिप्शन के लिए आज से बार्बीक्यू नेशन IPO हुआ ओपन, जानिए इससे जुड़ी अपडेट
  • देश
  • बिजनेस

सब्सक्रिप्शन के लिए आज से बार्बीक्यू नेशन IPO हुआ ओपन, जानिए इससे जुड़ी अपडेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
24_03_2021-ipo_21494077

आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेस्टोरेंट चेन बार्बीक्यू नेशन का आईपीओ (IPO) आज यानी 24 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को 26 मार्च तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। आईपीओ में कंपनी 180 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू जारी करेगी। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 498-500 रुपए रखा गया है। वहीं, 54,57,470 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

Barbeque Nation के इस आईपीओ में एक लॉट 30 शेयरों का है। इसका मतलब निवेशकों को न्यूनतम 30 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। लॉअर प्राइज बैंड के हिसाब से आईपीओ में न्यूनतम 14,940 रुपये निवेश किये जा सकते हैं। मालूम हो कि इस कंपनी में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की कंपनी एल्केम कैपिटल और निजी इक्विटी फर्म सीएक्स पार्टनर्स ने भी निवेश किया है। इस आईपीओ में 75 फीसद हिस्सा क्वालीफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है।

बता दें कि कंपनी पहले ही Xponentia Capital और Jubilant Foodworks से आईपीओ प्लेसमेंट के माध्यम से 150 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

इस इश्यू के तहत बार्बीक्यू नेशन के प्रमोटर सादिया धनानी, सानया धनानी, सायाजी हाउसकीपिंग सर्विस, अजहर धनानी, तमारा, आजव इनवेस्टमेंट ट्रस्ट और मेनू प्राइवेट लिमिटेड ऑफर फॉर सेल में अपने शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके बाद खुदरा निवेशकों के लिए 10 फीसद और बचे हुए 15 फीसद हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रखा गया है। पात्र कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर आरक्षित हैं।

बार्बीक्यू नेशन के बारे में

बार्बीक्यू नेशन की स्थापना साल 2006 में हुई थी। कंपनी ने अपना पहला रेस्त्रां साल 2008 में खोला था। मौजूदा समय में कंपनी भारत में 138, मलेशिया में एक, यूएई में 5 और ओमान में एक आउलेट का संचालन करती है। वित्त वर्ष 2020 में कंपनी का कुल परिचालन राजस्व 850.8 करोड़ रुपये का था।

Post navigation

Previous: देश की राजधानी दिल्ली की सरकार ने जारी किए होली को लेकर दिशानिर्देश
Next: संजय दत्त ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.