Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MP में तीन भाइयों को शराब की लत पड़ी भारी, सैनिटाइजर पीने से हुई मौत
  • देश
  • मध्य प्रदेश

MP में तीन भाइयों को शराब की लत पड़ी भारी, सैनिटाइजर पीने से हुई मौत

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
images-63

देश में एक तरफ जहां सैनिटाइजर को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एहतियात के तौर पर बताया गया है वहीं इसको पीने की खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में तीन भाइयों ने एक साथ सैनिटाइजर पी लिया जिसके बाद तीनों की मौत हो गई है। मामला 21 मार्च का है। राजधानी भोपाल में एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने इसकी जानकारी दी।

शराब की तलब तीनों भाइयों को पड़ी भारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शराब की तलब के चलते तीनों भाइयों ने सैनिटाइजर पी लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों के नाम पर्वत, अहिरवार, रामप्रसाद बताया गया है। तीनों शराब के आदी थे। दरअसल, राज्य में रविवार को लॉकडाउन लगा था, जिसके चलते उन्हें शराब नहीं मिली। इसके बाद अगले दिन तीनों 5 लीटर सैनिटाइजर की केन लेकर आए और अपनी तलब मिटाने की कोशिश की। रिपोर्ट की माने तो सेनीटाइजर एल्कोहल वाला था, इसलिए उन्हें संभावना थी कि यह उन्हें नशा देगा, मगर पीने के बाद उनकी मौत हो गई।

इससे पहले भी सैनिटाइजर पीने से हो चुकी है मौत

रिपोर्ट की मुताबिक,  प्रारंभिक जांच में यही लग रहा है कि उनकी मौत सैनिटाइजर के पीने से हुई है। फिलहाल मामले की जांच  पुलिस कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी राजधानी में तीन लोगों की सैनिटाइजर पीने से मौत हो चुकी है। रिपोर्ट की माने तो गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग देवर ने अपनी भाभी और उसके रिश्तेदार के साथ सैनिटाइजर का नशा किया था जिससे तीनों की मौत हो गई थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास हमारे लिए वक्त नहीं : सासंद संजय राउत
Next: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरएसएस को लिया अपने निशाने पर कही बड़ी बात कहा नहीं मानते अब संघ परिवार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.