Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास हमारे लिए वक्त नहीं : सासंद संजय राउत
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास हमारे लिए वक्त नहीं : सासंद संजय राउत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे वसूली के आरोपों के बाद शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सासंद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. संजय राउत ने राज्यपास भगत सिंह कोश्यारी पर बीजेपी नेताओं की खातिरदारी का आरोप लगाया है. राउत ने कहा है कि गवर्नर साहब बहुत बिज़ी हैं. उनके पास हमसे मिलने का वक्त नहीं है.

देशमुख पर लग रहे आरोपों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में संजय राउत ने कहा, ‘’देशमुख ने खुद कहा है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने वसूली के जो आरोप उनपर लगाए हैं, उसकी जांच होनी चाहिए. इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.’’ राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में न्याय प्रक्रिया बहुत पार्दर्शी है.

संजय राउत ने आगे कहा गवर्नर साहब से मिलने के लिए हम टाइम क्यों मांगेगे. गवर्नर साहब इतने बीजी हैं कि उनके यहां बीजेपी के नेताओं का आना जाना और खाना पीना सब चल रहा है अनिल देशमुख के इस्तीफे के सवाल पर संजय राउत ने कहा कि मुझे लगता है इसकी कोई जरूरत नहीं है.

बता दें कि विवादों में घिरे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर बयान जारी किया है. अनिल देशमुख ने इस बाबत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है.

चिट्ठी में देशमुख ने कहा है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने उनपर वसूली के जो आरोप लगाए हैं, उन सभी आरोपों की जांच कराई जाए. जब आरोपों की जांच होगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

अनिल देशमुख ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अगर सीएम जांच के आदेश देते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा. बीजेपी लगातार गृह मंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है.

बता दें कि परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख पर अवैध उगाही का सनसनीखेज आरोप लगाया था. उन्होंने यह कहा था कि एंटीला विस्फोटक मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाझे से देशमुख सीधे संपर्क में थे. उन्होंने वाझे को हर महीने 100 करोड रुपए की अवैध उगाही करने का निर्देश दिया था.

Post navigation

Previous: चीनी स्मार्टफोन रियलमी ने रियलमी की 8 सीरीज को देश में किया लॉन्च
Next: MP में तीन भाइयों को शराब की लत पड़ी भारी, सैनिटाइजर पीने से हुई मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.