Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जनता के लिए खुल गया ट्यूलिप गार्डन देखे तस्वीरें
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मेन स्लाइड

जनता के लिए खुल गया ट्यूलिप गार्डन देखे तस्वीरें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
cover-1

कश्मीर में नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुल गया है. पूर्व में सिराज बाग के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने खुलवाया था. ट्यूलिप गार्डन जबरवन पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है और यह एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है. देखिए शानदार तस्वीरें.

ट्यूलिप गार्डन है लगभग 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है. इस उद्यान को कश्मीर घाटी में फूलों की खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खोला गया था.इस गार्डन में इस साल विभिन्न किस्मों के लगभग 15 लाख फूल लगाए गए हैं. गार्डन में अब तक लगभग 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

Tulip Festival Pics: एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुला, पीएम मोदी ने की ये अपील

ट्यूलिप गार्डन में इस साल ट्यूलिप की 62 किस्में हैं. ट्यूलिप के फूल औसतन तीन-चार सप्ताह तक रहते हैं, लेकिन भारी बारिश या बहुत अधिक गर्मी इन्हें नष्ट कर सकती है. पुष्प कृषि विभाग चरणबद्ध तरीके से ट्यूलिप के पौधे लगाता है ताकि फूल एक महीने या उससे अधिक समय तक बगीचे में रहे.

Tulip Festival Pics: एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुला, पीएम मोदी ने की ये अपील

पर्यटन विभाग ने घाटी में नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के तहत अगले महीने के पहले सप्ताह में बाग में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है.ट्यूलिप गार्डन स्थापित करने का उद्देश्य पर्यटकों को एक और विकल्प देना और पर्यटन सीजन को आगे बढ़ाना था, जो हर साल मई में शुरू होता था. हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं.

Tulip Festival Pics: एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुला, पीएम मोदी ने की ये अपील

इस गार्डन को दो साल के अंतराल के बाद खोला गया है, क्योंकि यह पिछले साल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण बंद रहा था. अधिकारियों ने कहा कि पुष्प कृषि विभाग ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं.

Tulip Festival Pics: एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुला, पीएम मोदी ने की ये अपील

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ट्यूलिप गार्डन घूमने और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार का आनंद लेने का आग्रह किया. मोदी ने कहा जब भी आपको अवसर मिले, जम्मू-कश्मीर की यात्रा करें और सुंदर ट्यूलिप गार्डन का दर्शन करें

Tulip Festival Pics: एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुला, पीएम मोदी ने की ये अपील

उन्होंने कहा ट्यूलिप के अलावा, आप जम्मू-कश्मीर के लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार का अनुभव करेंगे मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा 25 मार्च जम्मू-कश्मीर के लिए खास है. जबरवन पर्वत की तलहटी में स्थित अद्भुत ट्यूलिप गार्डन आगंतुकों के लिए खुल जाएगा. गार्डन में 64 से अधिक किस्मों के 15 लाख से अधिक फूल दिखाई देंगे

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरएसएस को लिया अपने निशाने पर कही बड़ी बात कहा नहीं मानते अब संघ परिवार
Next: देश में फिर कोरोना हुआ बेकाबू, पिछले 24 घंटों में सामने आए 53 हजार नए मामले

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.