Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में फिर कोरोना हुआ बेकाबू, पिछले 24 घंटों में सामने आए 53 हजार नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में फिर कोरोना हुआ बेकाबू, पिछले 24 घंटों में सामने आए 53 हजार नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
corona_testing-sixteen_nine-sixteen_nine

देश में कोरोना महामारी की रफ्तार एक बार फिर बेकाबू हो गई है. बीते 24 घंटे में देश में 53 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज हुए हैं. लगभग पांच माह के बाद भारत में 50 हजार कोरोना केस का आंकड़ा पार हुआ है, जो डराने वाला है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में 53,476 नए केस दर्ज किए गए हैं. जबकि 251 लोगों की मौत हुई है. साथ ही 26490 लोग कोरोना वायरस को मात देकर रिकवर भी हुए हैं.

इन्हीं आंकड़ों के साथ अब देश में कुल कोरोना मामलों की तादाद 1,17,87,534 पहुंच गई है. जबकि सक्रीय मामलों की तादाद 3,95,192 हो गई है. भारत में अब तक कोरोना वायरस के चलते 1,60,692 लोगों की मौत हुई है. यदि टीकाकरण पर नज़र डालें, तो देश में अब तक 5,31,45,709 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं. देश में सबसे अधिक भयावह स्थिति महाराष्ट्र से सामने आई है, जहां पिछले दिन में 31 हजार से अधिक कोरोना के केस रिकॉर्ड हुए हैं.

वहीं, महाराष्ट्र में हर दिन आ रहे कोरोना वायरस के नए केस अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं. यही वजह है कि अब राज्य के कई शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लग चुका है. महाराष्ट्र में अब सक्रीय मामलों की संख्या भी ढाई लाख हो गई है, जो पूरे देश के आंकड़ों के आधे से अधिक केस हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जनता के लिए खुल गया ट्यूलिप गार्डन देखे तस्वीरें
Next: अप्रैल में तीन और राफेल विमान पंहुचेंगे भारत, वायुसेना की बढ़ेगी शक्ति

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.