Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिए लॉक डाउन के संकेत
  • देश
  • स्वास्थ्य

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिए लॉक डाउन के संकेत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बढ़ी है. लगातार रोजाना 100 से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में प्रदेश सरकार एक बार फिर से सख्ती दिखा सकती है.

सीएम जयराम ठाकुर ने राजभवन में आयोजित लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार और सदस्य जय प्रकाश काल्टा के शपथ समारोह के दौरान ऐसे संकेत दिए.

सीएम ने कहा कि देश के साथ-साथ प्रदेश में भी एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. सरकार इस पर नजर बनाए हुए है. स्कूलों में बढ़ते कोरोना के मामलों पर सीएम ने कहा कि सरकार एक-दो दिन में समीक्षा बैठक करेगी. इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा.

सीएम ने कहा कि इन दिनों प्रदेश के धार्मिक स्थलों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. बाहरी राज्यों से लोगों के जत्थे मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन करने आ रहे हैं और प्रशासन की ओर से एसओपी जारी की गई है.

सभी को दिशा-निर्देशों का पालना करते हुए व्यवस्था करनी होगी.उन्होंने कहा कि अगर कोरोना के मामले लगातार बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी सख्ती करनी होगी.

सीएम जय राम ठाकुर ने मंडी के सुंदरनगर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति से भली-भांति अवगत हैं और इस महामारी को फिर से फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

मंडी में कोविड के लिए अब तक 125811 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 10381 मामले पॉजिटिव पाए गए. इनमें 10197 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 129 लोगों की मृत्यु हुई है. जिले में प्रत्येक सैंपल पॉजिटिविटी दर 8.25 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिले में कोविड-19 मरीजों के लिए 583 बिस्तरों की क्षमता है, जिनमें श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक में 150 बिस्तर शामिल हैं.

अब तक कोविड वैक्सीन की 69483 खुराकें दी जा चुकी हैं. कोविड-19 संबंधी सामग्री जैसे एन-95 मास्क, तीन परत वाले मास्क, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सिमीटर व हैंड सेनेटाइजर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं.

नेरचौक में प्री-फेबिकेटिड कोविड-19 अस्पताल के निर्माण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा और 15 अप्रैल के उपरांत इस अस्पताल में मरीजों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी.

Post navigation

Previous: अप्रैल में तीन और राफेल विमान पंहुचेंगे भारत, वायुसेना की बढ़ेगी शक्ति
Next: महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने दिए ये आदेश

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.