Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अप्रैल में तीन और राफेल विमान पंहुचेंगे भारत, वायुसेना की बढ़ेगी शक्ति
  • देश
  • मुख्य समाचार

अप्रैल में तीन और राफेल विमान पंहुचेंगे भारत, वायुसेना की बढ़ेगी शक्ति

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

भारतीय वायु सेना की ताकत में और इजाफा होने वाला है, क्योंकि राफेल लड़ाकू विमानों की तीन और खेप अगले सप्ताह की शुरुआत तक अंबाला में लैंड कर जाएगी. यही नहीं इसके अलावा 9 और लड़ाकू विमान अप्रैल के मध्य तक फ्रांस से भारत में लैंड करेंगे. वहीं उत्तर बंगाल में हाशिमारा फॉरवर्ड बेस अगले महीने पांच लड़ाकू विमानों के साथ अपना अभियान शुरु करेगा.

फ्रांसीसी और भारतीय राजनयिकों के अनुसार, IAF की एक टीम तीन राफेल जेट को अंबाला तक पहुंचाने की तारीख को अंतिम रूप देने के लिए पहले ही बोर्डिएक्स के मेरिग्नैक एयरबेस पहुंच चुकी है. बता दें कि भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस को गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट डील के तहत 36 राफेल जेट्स का ऑर्डर दिया था. इसकी कुल लागत 59 हजार करोड़ रुपये थी. IAF के अंबाला स्थित गोल्डन एरो स्क्वाड्रन ने जुलाई 2020 और जनवरी 2021 के बीच 11 राफेल विमानों को पहले ही एयरफोर्स में शामिल कर लिया है. इन लड़ाकू जेट विमानों को लद्दाख थिएटर में ऑपरेट किया गया है, जहां मई 2020 की शुरुआत से ही चीन के साथ सीमा गतिरोध के बाद सेना हाई अलर्ट पर है.

बता दें कि डसॉल्ट एविएशन ने फ्रांस में प्रशिक्षण के लिए सात और लड़ाकू विमानों को IAF को पहले ही सौंप दिया है और इस साल के आखिर तक 36 विमानों की डिलीवरी फ्रांस को पूरी करनी है. इसलिए अप्रैल के बाद बचे 6 राफेल विमानों की डिलिवरी की जाएगी.

Post navigation

Previous: देश में फिर कोरोना हुआ बेकाबू, पिछले 24 घंटों में सामने आए 53 हजार नए मामले
Next: हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिए लॉक डाउन के संकेत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.