Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 25 मार्च का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते है आज सितारे
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

25 मार्च का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते है आज सितारे

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

मेष: परिवार को लेकर ज्यादा चिंतित रहेंगे और उस पर ध्यान देंगे। माता का खराब स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। बिजनेस में धन लाभ का भी योग है। पुराने कर्ज वापस लौटेंगे। यात्रा का योग बन सकता है।

वृषभ: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से अटके कार्यों को सफलतापूर्वक खत्म करने में कामयाब रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी खुश होंगे और यश मिलेगा।

मिथुन: दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी पसंद की चीजों को करने में समय बिताएंगे। कानूनी दस्तावेज से जुड़े काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र की सलाह काम आएगी।

कर्क: कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशान करेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन हानि का योग है। भावुकता हावी रह सकती है। फैसला सोच-समझ कर लें।

सिंह: विपरीत लिंगीय आकर्षण अत्यधिक रहेगा। दांम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे। समाज में यश, कीर्ति और सफलता का योग बनता दिख रहा है। विरोधी परास्त होंगे।

कन्या: दिन खास रहने वाला है। किसी बहुत पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। कार्यस्थल पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। किसी और गलती आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है।

तुला: किसी की बात का अत्यधिक बुरा लगने से मन निराश हो सकता है। मानसिक व्यग्रता रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां मिलने वाली हैं। नई जिम्मेदारियों को लेकर असमंजस में रहेंगे। सीनियर अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक: ये दिन आपके लिए कई चुनौतिया आया है। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। अपयश का योग है। यात्रा में वाहन चलाते समय अपना विशेष ध्यान रखें।

धनु: आलस और सुस्ती से नुकसान होने की आशंका है। स्वास्थ्य के संबंध में अपना ध्यान रखें। आर्थिक मामले आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अच्छा है।

मकर: ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकती है। घरेलू कामकाज आपको दिनभर घेरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन सुख और सुकून से बितेगा। महिला मित्र से लाभ होगा।

कुंभ: मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। अधिक खर्च का योग है। आर्थिक हानि हो सकती है। इससे तनाव बना रहेगा। शाम का समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मीन: विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में अच्छा समाचार मिलेगा। दिन के उतर्राध में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर कोरिया ने जापान के पास समुद्र में दो बैलिस्टिक मिसाइलों का किया प्रक्षेपण: जापानी प्रधान मंत्री
Next: जापान नियामक निकाय ने परमाणु ईंधन परिवहन पर रोक लगाने का लिया फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.