Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : कक्षा-1-8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 मार्च 2021 तक किया बंद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश : कक्षा-1-8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 मार्च 2021 तक किया बंद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_02_2021-school_reopen_news_21336153

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के कक्षा-1 से लेकर कक्षा-8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आगामी 31 मार्च 2021 तक के लिए बंद कर दिया है.

आपको यहीं यह भी बताते चलें कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक किया था. इस बैठक में फैसला किया गया कि प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 24 मार्च-2021 से 31 मार्च-2021 तक होली का अवकाश रहेगा.

लेकिन इन स्कूलों के अलावा बाकी बचे ऐसे शिक्षण संस्थान जहां पर कोई परीक्षा आयोजित नहीं हो रही है उन शिक्षण संस्थानों में होली का अवकाश 25 मार्च से लेकर 31 मार्च तक किया गया है.

लेकिन ऐसे शिक्षण संस्थान जहां पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं उन शिक्षण संस्थानों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षाएं पूरी कराई जा सकती हैं.

सोमवार की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिया कि सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा के इन बच्चों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाय.

जिसके क्रम में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने मंगलवार को ही प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिया है. जारी किए गए निर्देश के अनुसार बच्चों के पिछले कक्षा की दक्षताओं का मूल्यांकन

परीक्षा अप्रैल महीने के अंत में आयोजित की जाएगी यहीं यह भी बता दें कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा 25 एवं 26 मार्च को आयोजित की जानी थी.

Post navigation

Previous: जापान नियामक निकाय ने परमाणु ईंधन परिवहन पर रोक लगाने का लिया फैसला
Next: अमेरिका में कोरोना के कुल मामले तीन करोड़ के पार, 2021 में भी तेजी से बढ़ी संख्या

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.