Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फिल्म बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव जाने कब होगी रिलीज़
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

फिल्म बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव जाने कब होगी रिलीज़

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

अभिनेता सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म Bunty Aur Babli 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. ये फिल्म 23 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली थी.

अब मेकर्स ने बताया है कि ये फिल्म इस डेट पर रिलीज नहीं होगी. यशराज फिल्म इस फिल्म की नई डेट का ऐलान बाद में करेगा इस फिल्म में सैफ और रानी के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ भी हैं.

फिल्म की शूटिंग पिछले साल मार्च में ही पूरी हो चुकी है. लॉकडाउन के चलते ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी. ये फिल्म पिछले साल 26 जून 2020 को होनी थी लेकिन नहीं हो पाई. अब इनके फैंस को फिल्म देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा.

यशराज फिल्मस ने पिछले साल एक पोस्ट के जरिए बताया था कि कोरोना वायरस महामारी से संबंधित अनिवार्य दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इसकी शूटिंग पूरी हो गई.

आपको बता दें, साल 2005 में बंटी और बबली रिलीज हुई थी जिसमे मुख्य किरदार अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी थे. फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म सूपर हिट साबित हुई थी.

अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं करीब 11 साल बाद बड़े पर्दे पर सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी दिखाई देने वाली है. इनकी आखरी फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी.

आपको बता दें कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद मेकर्स अब फिल्मों की रिलीज का ऐलान करने लगे हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में अब रिलीज डेट फिर से आगे बढ़ाई जाने लगी हैं. इससे पहले राणा दग्गुबाती की फिल्म हाथी मेरे साथी की रिलीज डेट भी पोस्टपोन हो चुकी है.

Post navigation

Previous: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा रद्द करने पर योगी सरकार पर बोला हमला
Next: 1 और 2 अप्रैल को बंद रहेगा हाईकोर्ट मुकदमों की भी नहीं होगी ई-फाइलिंग

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.